'बाप-बेटा में झूठ बोलने की होड़ लगी है', शिक्षा मंत्री ने सुरजेवाला को लपेटा

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 14 Aug, 2025 07:56 PM

education minister attacks surjewala

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा कैथल पहुँचे। आजादी दिवस की पूर्व संध्या पर एक तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें मंत्री महिपाल ढांडा शामिल हुए। यह तिरंगा यात्रा कैथल के कमेटी चौक से पेहवा चौक तक निकाली गई। इसमें...

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा कैथल पहुँचे। आजादी दिवस की पूर्व संध्या पर एक तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें मंत्री महिपाल ढांडा शामिल हुए। यह तिरंगा यात्रा कैथल के कमेटी चौक से पेहवा चौक तक निकाली गई। इसमें भाजपा के कई नेता भी शामिल रहे। 

यहां पत्रकारों से बात करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश सालों की गुलामी से आजाद हुआ। इसकी वजह से ही हम आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इस दिन की वजह से ही आज भारत के बॉडरों पर तिरंगा झंड़ा लहरा रहा है। ये हर भारतीय के लिए एक गर्व की बात है।

मुंगेरी लाल के हसीन सपने हैं- मंत्री

कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की जारी की गई लिस्ट से बड़ा संगठन बनने के सवाल पर महिपाल ढांडा ने पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि यह मुंगेरीलाल के हसीन सपने हैं, क्योंकि हसीन सपने देखने पर कोई टैक्स थोड़ी लगता है। वहीं वोट चोरी के आरोप मंत्री ने कहा कि ये तो वही बात हो गई कि 'नाच ने जाने आंगन टेढ़ा।'

कांग्रेस ने गांधी की बात को नहीं माना- ढांडा

महिपाल ढांडा ने महात्मा गांधी का नाम लेते हुए कहा कि गांधी जी ने उस समय कहा था कि अब हमें आजादी मिल गई है तो हमें कांग्रेस को खत्म देख कर देना चाहिए अब इसका कोई काम नहीं है। अगर कांग्रेस को खत्म नहीं किया तो यह आने वाले समय में नासूर बन सकती है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने यह शब्द आजादी मिलने के तुरंत बाद ही कहे थे। परंतु सत्ता के लालची लोगों ने महात्मा गांधी की इस बात को नहीं माना। भारत देश की आजादी के साथ कुछ और देश में भी आजादी पाई थी, परंतु आज वह देश विकसित हो गए और हम बिछड़ गए, ये सब कांग्रेस की देन है।

बाप-बेटा दोनों झूठे हैं- ढांडा

आदित्य सुरजेवाला मुख्यमंत्री को कॉमेडियन बता रहे हैं वाले सवाल पर मंत्री ने कहा कि सुरजेवाला पता नहीं कौन-सी रामलीला में कौन-सा नाटक करते हैं। वह सदन में खड़े होकर भी झूठ बड़े तरीके से बोलते हैं। एक कहावत है-शेर का भाई बघेरा, वा कूदे नो और वा कूदे तेहरा। दोनों बापू-बेटा में झूठ बोलने की होड़ लगी हुई है।

आज भी अपनी बात पर कायम हूं- ढांडा

हिंदी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हिंदी मेरी राष्ट्रभाषा है। अंग्रेजी का प्रचलन कामकाज के लिए थोड़ा बहुत प्रयोग किया जाए तो ठीक है, क्योंकि संविधान में ऐसा लिखा है। परंतु इसका 100% प्रयोग करना ठीक नहीं है मैं इस बात पर आज भी कायम हूं। उन्होनें कहा कि अंग्रेजी समेत अन्य भाषाओं की पकड़ होनी चाहिए लेकिन हिंदी भाषा को छोड़ेंगे तो हम पिछड़ जाएंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!