केंद्रीय बजट से देश की अर्थव्यवस्था होगी मजबूत : दुष्यंत चौटाला(VIDEO)

Edited By vinod kumar, Updated: 03 Feb, 2020 10:34 AM

प्रदेश के डिप्टी सी.एम. दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय बजट को ऐतिहासिक और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाला बताते हुए कहा कि बजट में कर व्यवस्था को बहुत आसान बनाया गया है। हरियाणा के हिसार जिले के राखी गढ़ी को नैशनल हैरिटेज घोषित किए जाने से...

जींद(जसमेर): प्रदेश के डिप्टी सी.एम. दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय बजट को ऐतिहासिक और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाला बताते हुए कहा कि बजट में कर व्यवस्था को बहुत आसान बनाया गया है। हरियाणा के हिसार जिले के राखी गढ़ी को नैशनल हैरिटेज घोषित किए जाने से हिसार,जींद और रोहतक 3 जिलों को बहुत फायदा होगा। 

रविवार को जींद में बसंत पंचमी पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे दुष्यंत चौटाला ने मीडिया से कहा कि केंद्रीय बजट में किसानों, ग्रामीण क्षेत्र और सिंचाई की व्यवस्था को कारगर बनाने पर फोकस किया गया है। इस बजट से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी तथा देश की जी.डी.पी. बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 30 प्रतिशत जी.डी.पी. साफ दर्शाती है कि प्रदेश आर्थिक रूप से बहुत मजबूत है। 

कांग्रेस द्वारा बजट को निराशाजनक बताए जाने से जुड़े सवाल पर दुष्यंत ने कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में होती थी,तब वह केंद्रीय बजट में रेलवे टिकट एक रुपए कम कर वाह-वाही लूटने का प्रयास करती थी। आज पी.एम. मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश को ऐसा बजट दिया है,जिसमें सभी सैक्टरों के विकास हेतु रास्ते खोलने का काम किया गया है। 

देश को विकास के रास्ते पर आगे ले जाना है तो इसी तरह के बजट लाने होंगे। हरियाणा में पूर्व सी.एम. भूपेंद्र हुड्डा द्वारा इस साल मंडियों में धान की खरीद में बहुत बड़ा घोटाला होने और इसकी सी.बी.आई. से जांच की मांग पर दुष्यंत ने कहा कि प्रदेश में कोई धान घोटाला नहीं हुआ। सरकार ने अपने खरीदे हुए धान की राइस मिलों में फिजिकल वैरीफिकेशन करवाई है और इसमें कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है। विपक्ष फिर भी मांग करता है तो सरकार 2 या 3 बार भी धान की फिजिकल वैरीफिकेशन करवाने को तैयार है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!