नेशनल डॉक्टर डे स्पेशल: डॉ. अरुणा कालरा ने समाज की औरतों के हित में बढ़ाया कदम

Edited By vinod kumar, Updated: 01 Jul, 2021 02:27 PM

dr aruna kalra took steps in the interest of the women of the society

गुरुग्राम की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अरुणा कालरा ने कोविड-19 के चलते समाज की बहुत सी महिलाओं की मदद की। लॉकडाउन की शुरुआत से वे कोविड पॉजिटिव गर्भवती औरतों का इलाज कर रही थीं, लेकिन जो महिलाएं अस्पताल में भर्ती नहीं हो सकती थीं वे उनका इलाज...

डेस्क: गुरुग्राम की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अरुणा कालरा ने कोविड-19 के चलते समाज की बहुत सी महिलाओं की मदद की। लॉकडाउन की शुरुआत से वे कोविड पॉजिटिव गर्भवती औरतों का इलाज कर रही थीं, लेकिन जो महिलाएं अस्पताल में भर्ती नहीं हो सकती थीं वे उनका इलाज खुद उनके घर जाकर करती थीं। जो महिलाएं आर्थिक रूप से कमजोर थीं और लम्बे लॉकडाउन के कारण जिनके पति की नौकरी चली गयी थीं, उनका उन्होंने मुफ्त में इलाज किया। 

उन्होंने घर में काम कर रही औरतों और उनके बच्चों के लिए खास OPD का प्रबंध किया है। जिसमें वे मुफ्त में उनका इलाज करती हैं। डॉ अरुणा अपने परिचर्या कर्मचारियों के लिए अपने घर से खाना बनवाकर लाती थीं। उनका यह मानना है कि वे कर्मचारी उनके परिवार के सदस्य जैसे हैं और वे दिन रात मरीजों की देखभाल करते हैं तो यह उनकी जिम्मेदारी है की वे सभी कर्मचारियों का ध्यान रखें।

डॉ अरुणा को स्त्री रोग में 26 साल का अनुभव है। लॉकडाउन के चलते उन्होंने अपने मरीजों की सुविधा के लिए एक खास ऑनलाइन ग्रुप भी बनाया। जिसमें वे सभी मरीजों की परेशानियों पर सलाह देती थीं।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!