Edited By Isha, Updated: 17 Aug, 2026 04:27 PM

हरियाणा की कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी (KU) में जननायक जनता पार्टी (जजपा) की युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने दाखिला लिया है। इस दाखिले के साथ चौटाला परिवार का KU से जुड़ा एक पुराना रिश्ता भी
कुरुक्षेत्र(रणदीप) :हरियाणा की कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी (KU) में जननायक जनता पार्टी (जजपा) की युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने दाखिला लिया है। इस दाखिले के साथ चौटाला परिवार का KU से जुड़ा एक पुराना रिश्ता भी चर्चा में आ गया है। दिग्विजय चौटाला के पिता डॉ. अजय सिंह चौटाला भी इस यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट रह चुके हैं।
दिग्विजय ने लोक प्रशासन विभाग (Department of Public Administration) में MA (PG फर्स्ट ईयर) में एडमिशन लिया है। खास बात यह है कि यही वह डिपार्टमेंट है, जहां से उनके पिता डॉ. अजय चौटाला ने PhD की थी। यानी करीब 16 साल बाद चौटाला परिवार का एक और मेंबर उसी विभाग की क्लास में बैठेगा।
दिग्विजय ने करीब 20 दिन पहले ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की थी। अब सब प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह जल्द ही विभाग में क्लास लगाते जर आएं दिग्विजय ने हिसार की गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पिछले ही साल अपनी बीए की डिग्री प्राप्त की है। अब KU में MA की पढ़ाई करेंगे।