बल्लभगढ़ में सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में बोले धीरेंद्र शास्त्री, यह देश सनातनियों का है, तनातनियों का नहीं...

Edited By Deepak Kumar, Updated: 09 Nov, 2025 04:38 PM

dhirendra shastri sanatani ekta padyatra in ballabhgarh

बल्लभगढ़ में रविवार को सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के पहुंचने पर विशाल जनसमूह उमड़ पड़ा। बागेश्वर धाम पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को देखने के लिए लाखों की संख्या में भक्त बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान पहुंचे।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : बल्लभगढ़ में रविवार को सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के पहुंचने पर विशाल जनसमूह उमड़ पड़ा। बागेश्वर धाम पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को देखने के लिए लाखों की संख्या में भक्त बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान पहुंचे। पदयात्रा के आगमन पर बल्लभगढ़ की जनता ने भव्य तरीके से स्वागत किया।

जानकारी के अनुसार, यह यात्रा आज अपने तीसरे दिन पर है। पदयात्रा फरीदाबाद के दशहरा मैदान से प्रारंभ हुई और दोपहर का विश्राम बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान में निर्धारित था। जैसे ही यात्रा वहां पहुंची, लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई और मैदान जयघोषों से गूंज उठा।

इस अवसर पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का उद्देश्य लगभग 80 करोड़ हिंदुओं को जागृत करना है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा तीन राज्यों दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में निकाली जा रही है ताकि समाज में सनातन धर्म के प्रति एकता और जागरूकता का संदेश दिया जा सके।

शास्त्री ने कहा, “यह देश सनातनियों का है, तनातनियों का नहीं।” उन्होंने लोगों से एकजुट होकर सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!