ओमप्रकाश धनखड़ का विपक्ष पर हमला, नारी वंदन बिल रोकने का लगाया आरोप

Edited By Harman, Updated: 18 Apr, 2026 04:32 PM

dhankhar s big attack on the opposition for stopping the nari vandan bill

झज्जर अनाज मंडी में शनिवार को पूर्व कृषि मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने दौरा कर खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान ओम प्रकाश धनखड़ ने राष्ट्रीय राजनीति पर भी प्रतिक्रिया दी। नारी वंदन बिल को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्र...

झज्जर (दिनेश मेहरा) : झज्जर अनाज मंडी में शनिवार को पूर्व कृषि मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने दौरा कर खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंडी पहुंचने पर आढ़तियों,व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में गेहूं खरीद,उठान और भंडारण व्यवस्था को लेकर अधिकारियों व आढ़तियों से बातचीत की। 

अनाज मंडी में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे थे पूर्व कृषि मंत्री 

धनखड़ ने कहा कि मंडी में खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है,लेकिन गेहूं के उठान के बाद गोदामों में अनाज उतारने की प्रक्रिया धीमी है,जिससे आढ़तियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मौके पर ही खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर से फोन पर बातचीत कर समस्या से अवगत कराया। बातचीत के बाद उन्होंने मंडी आढ़तियों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसी योजना बनानी चाहिए,जिससे मंडियों में पहुंचा गेहूं भी सुरक्षित रह सके। यदि बारिश या अन्य कारणों से मंडियों में पड़ा अनाज खराब होता है तो उसका बीमा होना चाहिए,ताकि किसानों और आढ़तियों को आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े। उन्होंने कहा कि किसान की मेहनत की फसल को सुरक्षित रखना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। 

33% भागीदारी से देश नई ऊंचाइयों पर पहुंचता, विपक्ष ने मौका गंवाया: धनखड़

इस दौरान ओम प्रकाश धनखड़ ने राष्ट्रीय राजनीति पर भी प्रतिक्रिया दी। नारी वंदन बिल को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को 33 प्रतिशत भागीदारी देने के उद्देश्य से बिल लेकर आई थी,लेकिन विपक्ष ने इसे पास नहीं होने दिया। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से देश नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकता था। उन्होंने दावा किया कि महिलाओं को सम्मानजनक प्रतिनिधित्व मिलने से देश की अर्थव्यवस्था और मजबूत होती। धनखड़ ने कहा कि दुनिया के कई देश महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी के मामले में भारत से आगे हैं और ऐसे में इस बिल का पास न होना निराशाजनक है। उन्होंने विपक्ष पर महिलाओं के अधिकारों को रोकने का आरोप लगाया और कहा कि देशभर की महिलाएं इस फैसले से नाराज हैं।

क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायकों को लेकर कही ये बात 

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायकों पर कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कुछ विधायकों को निलंबित किया है,लेकिन जिन लोगों ने वोट रद्द करवाए,उनके बारे में भी जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सच्चाई ज्यादा दिन छिप नहीं सकती। राहुल गांधी के ओबीसी आरक्षण संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए धनखड़ ने कहा कि संविधान में जो व्यवस्था है,उसी के अनुसार आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को बहाना बनाकर महिलाओं की भागीदारी रोकना चाहती है। भाजपा सामाजिक न्याय और संविधान की भावना के अनुरूप कार्य कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा पुलिस वाहन से कुचलने के प्रयास के आरोपों पर धनखड़ ने कहा कि प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और जो तथ्य सामने आएंगे,उसी आधार पर कार्रवाई होगी।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!