देवेंद्र अत्री ने बीरेंद्र सिंह पर साधा निशाना, बोले- उनकी बातों को मत लें सीरियस...EVM हैक वाले बयान पर दिया जवाब

Edited By Manisha rana, Updated: 12 Nov, 2024 01:37 PM

devendra atri targeted birendra singh

उचाना से भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह पर निशाना साधा है। साथ ही उनके ईवीएम हैक वाले बयान का भी जवाब दिया।

उचाना (अमनदीप पिलानिया) : उचाना से भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह पर निशाना साधा है। साथ ही उनके ईवीएम हैक वाले बयान का भी जवाब दिया। देवेंद्र चतरभुज अत्री ने बड़ा जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि बीरेंद्र सिंह की बातों को सीरियस नहीं लेना चाहिए। बीते दिनों कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह ने ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने के साथ-साथ अमेरिका जैसा देश में बैलेट पेपर से चुनाव होने का बयान दिया था।

कांग्रेस पूरी तरह से प्रदेश में हो चुकी कमजोर

भाजपा विधायक ने कहा कि कांग्रेस अब ईवीएम को दोष दे रही है, जब कांग्रेस लोकसभा चुनाव में जीती, तब भी तो ईवीएम थी। कांग्रेस के जहां से उम्मीदवार जीते हैं वहां भी तो ईवीएम थी। कांग्रेस पूरी तरह से प्रदेश में कमजोर हो चुकी है। अब तक अपना नेता भी विपक्ष का वो नहीं चुन पाए है।

अब तक नहीं चुना गया विपक्ष का नेता

देवेंद्र अत्री ने कहा कि देश आगे बढ़ रहा है मेरे को नहीं लगता कि इस तरह की बीरेंद्र सिंह की बातों को सीरियस लेना चाहिए। चुनाव आयोग एक स्वतंत्र विंग है। लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का हक है। कांग्रेस के लोग देश चलाने की बात करते थे आज तक कांग्रेस विपक्ष का नेता नहीं चुन पाई है, जबकि कुछ दिनों के बाद विधानसभा सत्र शुरू होना है। कांग्रेस पूरी तरह से कमजोर हो चुकी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!