बड़ा फैसला: हरियाणा के कॉलेजों में फीस जमा करने और रजिस्ट्रेशन की बढ़ी डेडलाइन, पढ़ें नया शेड्यूल

Edited By Isha, Updated: 16 Aug, 2026 01:32 PM

deadline for fee payment and registration in haryana colleges extended

हरियाणा के सरकारी, एडेड (अनुदान प्राप्त) और स्ववित्तपोषित कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे यूजी (स्नातक) और पीजी (स्नातकोत्तर) के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। उच्च शिक्षा विभागने फीस जमा करने और आवे

डेस्क:  हरियाणा के सरकारी, एडेड (अनुदान प्राप्त) और स्ववित्तपोषित कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे यूजी (स्नातक) और पीजी (स्नातकोत्तर) के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। उच्च शिक्षा विभागने फीस जमा करने और आवेदन करने की अंतिम तिथियों में विस्तार कर दिया है। विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।  

कॉलेजों और छात्रों के अनुरोध पर लिया फैसला  उच्च शिक्षा महानिदेशक कार्यालय के अनुसार, विभिन्न कॉलेजों और छात्रों की तरफ से फीस भुगतान में आ रही समस्याओं तथा पोर्टल पर समय बढ़ाने के अनुरोध प्राप्त हो रहे थे। विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए विभाग ने दाखिला शेड्यूल में संशोधन किया है, ताकि कोई भी पात्र छात्र प्रवेश या अगली कक्षा में प्रमोशन से वंचित न रहे।

 पहले तय समय सीमा तक प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाने वाले छात्र अब अतिरिक्त समय में प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। उच्च शिक्षा महानिदेशक की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि विभिन्न कॉलेजों और छात्रों की ओर से प्रवेश पोर्टल दोबारा खोलने और समय बढ़ाने के अनुरोध प्राप्त हुए थे। इन्हीं अनुरोधों को देखते हुए फीस जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है।|

 

  • यूजी/पीजी (2nd, 3rd व 4th ईयर) फीस भुगतान: प्रमोशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 23 अगस्त 2026 कर दी गई है।
  • पीजी (PG 1st Year) ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए छात्र अब 21 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
  • पीजी पहली मेरिट लिस्ट व काउंसलिंग: प्रोविजनल मेरिट सूची 23 अगस्त और फाइनल मेरिट सूची 24 अगस्त को जारी होगी। पहली काउंसलिंग के तहत चयनित छात्र 25 से 27 अगस्त के बीच अपनी फीस जमा कर सकेंगे।
  • छात्र अपने आवेदन फॉर्म में संशोधन 22 अगस्त तक कर सकेंगे, जबकि कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन वेरिफिकेशन 23 अगस्त तक पूरा किया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!