घर में इस हालत में मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाए ये आरोप

Edited By Manisha rana, Updated: 13 Dec, 2023 10:10 AM

dead body of married woman found in the house

गन्नौर शहर की वाल्मीकि बस्ती में 22 वर्षीय विवाहिता का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। महिला के पति ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

गन्नौर (कपिल) : गन्नौर शहर की वाल्मीकि बस्ती में 22 वर्षीय विवाहिता का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। महिला के पति ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे उतार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। वहीं मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर दहेज हत्या का मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। 

2 दिन पहले भी की थी मारपीट

शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसकी बेटी का विवाह गन्नौर वाल्मीकि बस्ती निवासी रवि के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति व ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट करते थे। आरोप है कि लक्ष्मी के पति ने दो दिन पहले भी उसके साथ मारपीट की थी। मंगलवार को उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी लक्ष्मी ने खुद को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। उनका आरोप है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है। 

जांच अधिकारी एएसआई जसबीर ने बताया कि पुलिस ने मृतका की मां कांता की शिकायत पर रवि व ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में धारा 304बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आज शव का पोस्टर्माटम कराया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!