प्रेम विवाह के बाद ससुराल पहुंचे दंपती, परिवारवालों ने किया ये हाल

Edited By Isha, Updated: 24 May, 2022 09:04 AM

couple reached in laws  house after love marriage

प्रेम विवाह के बाद ससुराल पहुंचे दंपती पर युवती के परिजनों और रिश्तेदारों ने हमला बोल दिया। हमले में युवक व उसकी पत्नी को चोटें आई हैं। इन्हें सिटी के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने युवती के सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के

 

अंबाला  प्रेम विवाह के बाद ससुराल पहुंचे दंपती पर युवती के परिजनों और रिश्तेदारों ने हमला बोल दिया। हमले में युवक व उसकी पत्नी को चोटें आई हैं। इन्हें सिटी के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने युवती के सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।


बताया जाता है कि करनाल के गांव दादुपुर निवासी युवक ने परशुराम कॉलोनी सिटी निवासी युवती के साथ प्रेम विवाह किया था। युवक ने बताया कि उनकी शादी से उसकी सास सहमत थी, लेकिन उसके ससुर, अन्य परिजन व रिश्तेदार खफा थे। वह अपनी पत्नी के साथ उसकी सास को घर छोड़ने अंबाला आया था। उसकी सास को छोड़ने के बाद वह नगर निगम अंबाला में बिल भरने चले गए। यहां बिल भरने के बाद वह उसकी ससुराल में गया। इसी बीच उसका ससुर घर पर आया और आते ही मारपीट शुरू कर दी। आवाज सुनकर ताऊ व उनका लड़का, व उसकी पत्नी भी पहुंच गई। आरोप है कि डंडों-बिंडो और चाकू से उस पर हमला किया गया। पुलिस को सौंपी शिकायत में युवक ने आरोप लगाया कि जब उसकी पत्नी बीचबचाव करने आई तो उन्होंने उसके साथ भी मारपीट की।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!