कांग्रेस की पॉलिसी यूज एंड थ्रो, हुड्डा को कभी नहीं बनाएगी सी.एम. : बीरेन्द्र सिंह

Edited By Manisha rana, Updated: 28 Oct, 2020 09:38 AM

congress policy use and throw will never make hooda cm  birendra singh

न तो मैं ब्राह्मण हूं, न ही मैं ज्योतिषी, पर जिस कांग्रेस में मैं 40 साल तक रहा उसे औरों से बेहतर जानता हूं। कांग्रेस की पॉलिसी यूज एंड थ्रो की है। जो एक बार गया वह फिर नहीं आया। हुड्डा साहब अब भूल जाएं कि कांग्रेस उन्हें कभी पुन: सी.एम. बनाएगी...

गोहाना (अरोड़ा) : न तो मैं ब्राह्मण हूं, न ही मैं ज्योतिषी, पर जिस कांग्रेस में मैं 40 साल तक रहा उसे औरों से बेहतर जानता हूं। कांग्रेस की पॉलिसी यूज एंड थ्रो की है। जो एक बार गया वह फिर नहीं आया। हुड्डा साहब अब भूल जाएं कि कांग्रेस उन्हें कभी पुन: सी.एम. बनाएगी। उन्हें इसके सपने देखने बंद कर देने चाहिएं। मंगलवार को यह टिप्पणी पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता बीरेन्द्र सिंह ने की। वह गोहाना में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।  

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस लगाातार सिकुड़ रही है। वह 8 राज्यों के प्रभारी महासचिव रहे, इससे वह कांग्रेस के तंत्र से बखूबी वाकिफ हैं। उन्होंने कटाक्ष किया कि हरियाणा में इस समय 6 कांग्रेस हैं। इनमें से 2 तो हुड्डा परिवार में ही हैं बची 4 कांग्रेस शैलजा कांग्रेस, रणदीप सुर्जेवाला कांग्रेस, किरण चौधरी कांग्रेस और कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस हैं। उन्होंने तंज कसा कि अगर डा.अशोक तंवर और वह खुद कांग्रेस नहीं छोड़ते तो पक्के तौर से उन दोनों की भी एक-एक कांग्रेस जरूर होती।

बीरेन्द्र सिंह ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस उनके आत्मसम्मान पर ठेस पहुंचने पर छोड़ा तत्कालीन पी.एम. डा. मनमोहन सिंह ने 3 दिन पहले उन्हें फोन कर जिस शाम के 5 बजे मंत्री पद की शपथ लेने का न्यौता दिया उसी दिन दोपहर के 1 बजे उन्हें मंत्री बनाने से अचानक इंकार कर दिया गया। उन्होंने खुलासा किया कि कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें अलग पार्टी बनाने का मशविरा दिया था। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि वह सबसे पहले किसान हैं और किसान के लिए कुछ भी कर सकते हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!