कांग्रेस ने कुमारी शैलजा और अभिषेक मनु सिंघवी को बनाया CWC का सदस्य

Edited By Isha, Updated: 23 Jun, 2022 01:13 PM

congress made kumari selja and abhishek manu singhvi members of cwc

कांग्रेस ने कार्य समिति की बैठक में नयी सदस्यों को शामिल किया है। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी को कांग्रेस कार्य समिति (CWC) का सदस्य बनाया है। इसके साथ ही कांग्रेस कमेटी

नई दिल्ली(कमल कांसल): कांग्रेस ने कार्य समिति की बैठक में नयी सदस्यों को शामिल किया है। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी को कांग्रेस कार्य समिति (CWC) का सदस्य बनाया है। इसके साथ ही कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को कार्य समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री टी सुब्बारामी रेड्डी को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया है।
 

PunjabKesari

पार्टी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से गुरुवार को जारी एक बयान में इन नियुक्तियों की जानकारी दी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ये नियुक्तियां की हैं। सोनिया गांधी की करीबी माने जाने वाली सैलजा कुछ सप्ताह पहले तक हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष थीं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!