हरियाणा में तीसरी बार भाजपा को सत्ता में आता देख बौखलाई कांग्रेस : सुदेश कटारिया

Edited By Isha, Updated: 04 Aug, 2024 05:29 PM

congress is stunned to see bjp coming to power for the third time in haryana

मुख्यमंत्री के चीफ मीडिया को-आर्डिनेटर सुदेश कटारिया ने कहा कि भाजपा को तीसरी बार सत्ता में आता देख कांग्रेस बौखलाई हुई है। कांग्रेस ने सत्ता के लालच में भाईचारे को तोड़ने की नाकाम कोशिश की। यही नहीं कांग्रेस ने हरियाणा को आग में झोकने का षड्यंत्र...

 चंडीगढ़(चंद्रशेखऱ धरणी): मुख्यमंत्री के चीफ मीडिया को-आर्डिनेटर सुदेश कटारिया ने कहा कि भाजपा को तीसरी बार सत्ता में आता देख कांग्रेस बौखलाई हुई है। कांग्रेस ने सत्ता के लालच में भाईचारे को तोड़ने की नाकाम कोशिश की। यही नहीं कांग्रेस ने हरियाणा को आग में झोकने का षड्यंत्र रचा। मगर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में सेवा और भाईचारे को बनाए रखने की मिसाल पेश की। कटारिया ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सत्ता का दुरुपयोग किया है। कांग्रेस शासनकाल में दलितों को दबंगई के साथ अत्याचार भी सहने पड़े। मगर राजनीतिक संत के तौर पर हरियाणा की कमान संभालने वाले मनोहर लाल ने दलितों को मान-सम्मान दिया। 

सीएम के चीफ मीडिया को-आर्डिनेटर रविवार को पलवल के रसूलपुर स्थित अंबेडकर भवन में दलित सम्मान स्वाभिमान समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। दलित सम्मान समारोह में पहुंचने पर रसूलपुर के सरपंच राजकुमार ने पुष्प गुच्छ भेंटकर सुदेश कटारिया का स्वागत किया, जबकि धर्मेंद्र, राजेंद्र व अनिल प्रधान ने मुख्यातिथि को संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबडेकर का चित्र भेंटकर सम्मानित किया। 

सुदेश कटारिया ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नाम पर राजनीति केवल एक परिवार कर रहा है। पूर्व सीएम अपने बेटे को सीएम बनाने के सब्जबाग पाले बैठे हैं। मगर वह यह भूल गए हैं कि उनके कार्यकाल में दलितों पर हुए अत्याचारों का वोट की चोट से बदला लेने के लिए भी दलित भी पूरी तरह तैयार हैं। पूर्व सीएम हुड्डा के कार्यकाल में हुए गोहाना, महम व मिर्चपुर कांड के चलते दलितों ने त्रस्त होकर हरियाणा से पलायन शुरू कर दिया था, क्योंकि कांग्रेस काल में दबंगई के सामने न्याय नहीं मिला। 

उन्होंने कहा कि जब वर्ष 2014 में राजनीति संत मनोहर लाल ने हरियाणा की कमान संभाली तो उन्होंने दलितों को न केवल मान-सम्मान दिया, बल्कि दबंगई से मुक्ति भी दिलाई। सत्ता से बेदखल होने पर कांग्रेस ने प्रदेश के भाईचारे को तोड़ने का षड्यंत्र रचा, लेकिन पूर्व मख्यमंत्री मनोहर लाल की दूरदर्शी सोच के चलते भाईचारे को टूटने नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस समेत दूसरे दलों ने हमेशा क्षेत्रवाद, परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति की है। यही नहीं कांग्रेस ने प्रदेश में दो बार भाईचारा तोड़ने की नाकाम कोशिश की। कटारिया ने कांग्रेस को घटिया राजनीति से बाहर आने की नसीहत दी। 
 


 कांग्रेस उनकी पार्टी में हुए दलित उत्पीड़न का दे हिसाब 
मुख्यमंत्री के चीफ मीडिया को-आर्डिनेटर सुदेश कटारिया ने कांग्रेस के हरियाणा मांगे हिसाब पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस को पहले उनकी पार्टी में हुए दलित उत्पीड़न का हिसाब देना चाहिए। कांग्रेस में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रहे अशोक तंवर को दलित होने के नाते अपमानित किया। उन्हें न केवल अपमानित किया गया, बल्कि उन्हें दबंगई भी सहनी पड़ी। उन्हें दबंगई से तंग आकर कांग्रेस को छोड़ना पड़ा, अब वह भाजपा में हैं। तंवर के बाद दलित कुमारी सैलजा को प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया, लेकिन उनकी भी दबंगई के सामने चल नहीं पाई। आज वह बेशक वह सांसद हैं, इसके बावजूद भी उन्हें दबंगई सहनी पड़ रही है। इसलिए कांग्रेस भाजपा से हिसाब की बजाय पहले, उनकी पार्टी में दलितों की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। 

उन्होंने पलवल में समारोह को संबोधित करते हुए उनके जिले से अभी दलित चेहरे के तौर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हैं, लेकिन वह भी स्वतंत्र तौर पर कार्य करने में सक्षम नहीं हैं। वह केवल राजनीतिक परिवार के इशारे पर डम्मी प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर काम कर  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!