'कांग्रेस नेता विहीन, मुद्दा विहीन और दिशाहीन पार्टी', कृष्ण बेदी का विपक्ष पर निशाना

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 13 Aug, 2025 05:17 PM

congress is a leaderless issueless and directionless party  krishna bedi

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के बुधवार को फतेहाबाद पहुंचे, जहां उन्होनें प्रजापति समुदाय के लोगों को बर्तन बनाने और आवा लगाने के लिए आरक्षित भूमि के लिए प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

फतेहाबाद (रमेश कुमार) : कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के बुधवार को फतेहाबाद पहुंचे, जहां उन्होनें प्रजापति समुदाय के लोगों को बर्तन बनाने और आवा लगाने के लिए आरक्षित भूमि के लिए प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में कृष्ण बेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस मौके पर बेदी सैनी सरकार की जमकर तारीफ की तो, वहीं कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के हर वर्ग की जरूरत को समझने हुए ठोस निर्णय ले रही है। प्रजापति जाति के वे लोग जिनके पास मिट्टी उठाने के लिए भूमि नहीं थी, अब पंचायत भूमि से पांच एकड़ तक भूमि का उपयोग कर सकेंगे। यह सुविधा पंजाब ग्राम शामलात भूमि के अंतर्गत दी गई है, जिससे इस पारंपरिक कला को संरक्षित और प्रोत्साहित किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि फतेहाबाद ब्लॉक के 87, भदु ब्लॉक के 542, नागपुर ब्लॉक के और भूना बनाँक के 837 महित कुल 1475 परिवारों को भूमि के प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए हैं। 

कांग्रेस की मिट्टी पलीत हो चुकी है- बेदी

PunjabKesari

कृष्ण बेदी ने कांग्रेस द्वारा जारी की गई जिला अध्यक्षों की सूची को लेकर उन्होनें कहा कि कांग्रेस के संगठन से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। कांग्रेस की पूरे देश में मिट्टी पलीत हो चुकी है। कांग्रेस मुद्दा विहीन, नेता विहीन और दिशाहीन पार्टी है। उन्होंने कहा कि एक बार संगठन बना दिया गया है, अब कई सालों के लिए कांग्रेस फिर से चुप हो जाएगी, क्योंकि लोग कांग्रेस को भूल चुके हैं। हालांकि वह मजबूत विपक्ष का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि जिस गुट का जिला अध्यक्ष बनाया गया है, दूसरा गुट उसके सामने लट्ठ लेकर खड़ा हो जाएगा। यही कांग्रेस की नीति है और कांग्रेस गुटों में बंटी हुई पार्टी है।

जीटी बेल्ट में भी हारी कांग्रेस- बेदी

वहीं विपक्ष के द्वारा वोट चोरी के आरोव को लेकर कृष्ण बेदी ने कहा कि अगर बीजेपी ने वोट चोरी किए होते तो 400 सीट नहीं आती। हरियाणा में भी जीटी रोड बेल्ट पर कई जगह उनकी बड़ी हार हुई है। अगर वोट चोरी होते तो वह हार कैसे हो गई। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या सिरसा में सांसद कुमारी शैलजा चोरी के वोट से बनी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!