विकसित भारत जन संकल्प यात्रा का जन संवाद कार्यक्रम स्थगित होने पर बिफरे फरियादी, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 06 Dec, 2023 03:18 PM

complainants upset over postponement of public dialogue program

विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद कार्यक्रम कैथल विधानसभा वाइज ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के शेड्यूल जारी में बताया गया था कि 6 दिसंबर को जाट ग्राउंड कैथल में कार्यक्रम का आयोजन होगा...

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद कार्यक्रम कैथल विधानसभा वाइज ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के शेड्यूल जारी में बताया गया था कि 6 दिसंबर को जाट ग्राउंड कैथल में कार्यक्रम का आयोजन होगा। लेकिन जैसे ही शहर और कैथल जिले के विभिन्न गांव से ग्रामीण घरों से निकलते हुए जाट ग्राउंड पहुंचे तो उन्हें पता चला कि यहां पर कोई कार्यक्रम नहीं है। आक्रोशित लोगो ने जाट ग्राउंड के बाहर जाम लगा दिया और बताया कि वह अपने घर परिवार का काम छोड़कर सैकड़ों किलोमीटर दूर से जाट ग्राउंड मे आयोजित कार्यक्रम मे पहुंचे थे। लेकिन तीन-चार घंटे के बाद इंतजार करने के बाद उन्हें पता चला यहां पर कोई कार्यक्रम नहीं है।

PunjabKesari

उन्हें बताया गया था कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन के विभिन्न अधिकारी उनकी जन समस्याओं का समाधान करेंगे लेकिन समाधान तो हुआ नहीं उल्टा उनको परेशानी जरूर हो गई। जिसके कारण उन्हें जाम लगाना पड़ा। जाम जैसे ही प्रशासन व पुलिस के कर्मचारियों ने जाम खुलवाया, सैकड़ो की संख्या में इकट्ठा होकर लोगों ने लघु सचिवालय में पहुंचे और जहां एडीसी कार्यालय में पहुंचकर अपनी जसमस्या बताई कैथल एडीसी को बताई। इस दौरान पहुंचे हुए लोगों से बातचीत की। वहीं दूसरी तरफ एडीसी ने सरल केंद्र का भी दौरा किया।

PunjabKesari

सैकड़ो की संख्या में पहुंचे लोगों की मुख्य समस्या परिवार पहचान पत्र से जुड़ी हुई थी। किसी की फैमिली आईडी में इनकम गलत जोड़ी गई थी तो कोई घर में सरकारी नौकर न होकर सरकारी नौकरी पर दिखाया गया था। बिजली के बिलों में गड़बड़ी के साथ-साथ प्रशासन के द्वारा त्रुटि का शिकार हुए यह लोग दिनभर लघु सचिवालय के चक्कर लगाते नजर आए। लोगों का कहना है कि वह पिछले कई महीनों से चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुध लेने वाला नहीं है। उन्हें सिर्फ और सिर्फ तारीख दी जाती है और वह उस तारीख पर कार्यालय पहुंच जाते हैं। कार्यालय पर पहुंचने पर उन्हें जवाब मिलता है कि ठीक हो जाएगा, लेकिन कुछ ठीक नहीं हुआ बल्कि हमारा तो  पूरा रिकॉर्ड ही गलत हो गया। समस्याओं का निवारण करने वालों में बड़ी संख्या में युवक हैं। कोई विधवा महिला है तो कोई दिव्यागं है। वहीं बड़ी संख्या में बुजुर्ग भी शामिल हैं।

PunjabKesari

परिवार पहचान पत्र के मुद्दे पर लोग मिलने आए थे, इनका समाधान किया जाएगा। सभी विभाग के कर्मचारी काम कर रहे हैं, सरल केंद्र का मैंनै भी दौरा किया है। जो भी गलतियां हैं उन्हें ठीक किया जाएगा ताकि आम जनमानस को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाया जाए, इसके लिए पूरा जिला प्रशासन कम कर रहा है। विकसित भारत जन संकल्प यात्रा जन संवाद तय कार्यक्रम रद्द होने पर उन्होंने कहा कि हमें खेद है, भविष्य में आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बता दिया जाएगा।
                                                                                                                                                                                                                         - सुशील कुमार, कैथल एडीसी

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!