फतेहाबाद में सीएम सैनी ने तंवर के समर्थन में किया रोड शो, कहा- घमंडिया गठबंधन से उठ चुका लोगों का विश्वास

Edited By Saurabh Pal, Updated: 23 May, 2024 08:51 PM

cm saini did a road show in support of tanwar in fatehabad

सिरसा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर के समर्थन प्रचार करने जिले में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे। उन्होंने तंवर के समर्थन में रोड शो किया। इस सीएम सैनी ने प्रियंका गांधी के सिरसा हुए रोड शो को फ्लॉप शो बताया...

फतेहाबाद(रमेश भट्ट): सिरसा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर के समर्थन प्रचार करने जिले में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे। उन्होंने तंवर के समर्थन में रोड शो किया। इस सीएम सैनी ने प्रियंका गांधी के सिरसा हुए रोड शो को फ्लॉप शो बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर को घमंडिया बताते हुए कहा कि अब इस पर जनता का विश्वास उठ चुका है। कांग्रेस हर बार झूठ का सहारा लेकर जीत दर्ज करती रही है, लेकिन इस बार जनता ने फैसला कर लिया है कि नेक और साफ नियत वाले को वेट डाले जाएंगे। 

नायब सिंह सैनी का यह रोड शो फतेहाबाद के लाल बत्ती चौक से शुरु हुआ और शहर के मुख्य बाजारों से होता हुआ फतेहाबाद के पुराना बस स्टैंड अरोवंश चौक पर जाकर खत्म हुआ। मीडिया से बातचीत करते हुए नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और बताया कि कांग्रेस हमेशा ही झूठ की राजनीति करती आ रही है। लेकिन अब जनता का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा।

उन्होंने कहा कि जनता नेक नियत और साफ नियत को वोट डालेगी और तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। सिरसा में प्रियंका गांधी के रोड शो को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लैग शो बताया, उन्होंने कहा कि इस रैली में भीड़ नहीं जुट पाई। वहीं उन्होंने कहा कि जनता अब कांग्रेस को जान चुकी है। कांग्रेस के झांसे में नहीं आने वाली है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!