UPSC में तीसरी रैंक हासिल करने वाले एकांश ढुल से मिले CM नायब सैनी, बातचीत कर दी बधाई...

Edited By Krishan Rana, Updated: 30 Aug, 2026 01:30 PM

cm nayab saini met ekansh dhul who secured the third rank in the upsc exam he

पंचकूला में आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण ढुल के निवास

पंचकूला (उमंग) : पंचकूला में आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण ढुल के निवास स्थान पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कृष्ण ढुल के बेटे एकांश ढुल से मुलाकात की और UPSC परीक्षा में देशभर में तीसरी रैंक हासिल करने पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एकांश ढुल की इस शानदार उपलब्धि की सराहना करते हुए उनसे बातचीत की और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एकांश ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर न केवल अपने परिवार, बल्कि हरियाणा और पंचकूला का नाम भी रोशन किया है।

मुख्यमंत्री ने एकांश ढुल को उत्साहित करते हुए कहा कि UPSC जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल करना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने एकांश को आगे भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ देश व समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने GEN Z से भी मुलाकात की और उन्हें प्रोत्साहित किया। वहीं भाजपा वरिष्ठ नेता कृष्ण ढुल के परिवार ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का उनके घर पहुंचकर एकांश की उपलब्धि पर शुभकामनाएं देने के लिए आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि एकांश ढुल ने UPSC में देशभर में तीसरी रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनकी इस उपलब्धि से पंचकूला सहित पूरे हरियाणा में गर्व और खुशी का माहौल है।

PunjabKesari

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!