हरियाणा भाजपा में जवाहर यादव को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, बनाए जाएंगे प्रधान महासचिवः सूत्र

Edited By Saurabh Pal, Updated: 22 Nov, 2023 06:27 PM

cm manohar s osd jawahar yadav resigns

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के ओएसडी जवाहर यादव के बीते दिनों अचानक इस्तीफा देने के बाद प्रदेश की सियासत में नई हलचल पैदा हो गई है। जवाहर यादव को लेकर राजनीतिक गलियारों में तमाम तरीके की अटकलें लगाई जा रही हैं।

चंडीगढ़(चंद्र शेखर धरणी): मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के ओएसडी जवाहर यादव के बीते दिनों अचानक इस्तीफा देने के बाद प्रदेश की सियासत में नई हलचल पैदा हो गई है। जवाहर यादव को लेकर राजनीतिक गलियारों में तमाम तरीके की अटकलें लगाई जा रही हैं। पुख्ता सूत्रों की मानें तो जवाहर यादव को जल्द ही संगठन में बड़े पद पर बैठाया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो जवाहर यादव जल्द ही हरियाणा भाजपा के प्रधान महासचिव बनाए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री के विश्वासपात्रों में से एक जवाहर यादव लंबे समय से गुरुग्राम की बादशाहपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहे हैं। 2014 और 2019 के विधानसभा चुनाव में आखिरी वक्त पर जवाहर यादव की जगह किसी अन्य को टिकट मिली थी। लेकिन उसके बावजूद यादव भाजपा में निष्ठा से जुड़े रहे और सरकार से लेकर संगठन के कामों में मुख्यमंत्री और पार्टी का हाथ बटाते रहे। कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी को भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद जवाहर यादव का पार्टी में अप्रत्यक्ष रूप से कद बढ़ गया। 

अहिरवाल बेल्ट के सबसे अहम जिले गुरुग्राम के बादशाहपुर से जवाहर यादव 2024 के विधानसभा चुनाव में अपनी किस्तम आजमाने के लिए कमर कस चुके हैं। सूत्रों की मानें तो पार्टी आलाकमान का आशीर्वाद भी उन्हें मिल चुका है। जवाहर यादव अपनी ग्राउंड भी लगातार मजबूत करते जा रहे हैं। विधानसभा टिकट और जवाहर यादव के बीच केवल एक बाधा हैं सांसद राव इंद्रजीत सिंह। माना जा रहा है कि राव इंद्रजीत की सहमति न मिल पाने के कारण ही दो बार यादव को टिकट नहीं मिली। लेकिन अबकी बार यादव ने इस बाधा को भी दूर करने का तरीका खोज लिया। 10 माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में जवाहर यादव को टिकट मिलता है या नहीं ये तो भविष्य में तय होगा, लेकिन अहिरवाल क्षेत्र में उनकी बढ़ सक्रियता कहीं न कहीं उनके विरोधियों को विचलित जरूर कर रही है। 

गौरतलब है कि हरियाणा भाजपा में अभी तीन पद महासचिव के हैं। इन तीन महासचिवों में से एक की छुट्टी हो सकती है। जिसकी जगह जवाहर यादव को नियुक्त किया जाएगा। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!