सीएम ने दिखाई दिलेरी, बुलेट पर कमांडो के पीछे खड़े होकर लगाया परेड ग्राउंड का चक्कर (वीडियो)

Edited By Shivam, Updated: 26 Jan, 2020 06:13 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर गणतंत्र दिवस पर अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने परेड के बाद बुलेट पर कमांडो के पीछे खड़े होकर ग्राउंड का चक्कर लगाया और जनता का अभिवादन स्वीकार किया। सीएम को ऐसा करते देखकर लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।...

जींद (जसमेर): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर गणतंत्र दिवस पर अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने परेड के बाद बुलेट पर कमांडो के पीछे खड़े होकर ग्राउंड का चक्कर लगाया और जनता का अभिवादन स्वीकार किया। सीएम को ऐसा करते देखकर लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। खट्टर जींद में झंडा फहराने पहुंचे थे। 

परेड में पुलिस के जवान डेयर डेविल शो कर रहे थे। सीएम ने पहले तो उनके कारनामे देखे। फिर वे सोफे से उठकर ग्राउंड के प्रांगण में आए और डेयर डेविल शो की बुलेट बाइक पर सवार होकर कमांडो के पीछे खड़े हो गए। उन्होंने दोनों हाथों से जनता का अभिनंदन किया। सीआईडी चीफ और सीएम सिक्युरिटी के लोग उनके पीछे आने लगे तो सीएम ने मना कर दिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!