Edited By Manisha rana, Updated: 09 Mar, 2023 12:53 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, अभिनेता और हरियाणा फिल्म प्रमोशन बोर्ड के चेयरमैन सतीश कौशिक के असामयिक निधन पर गहरा शोक प्रकट...
चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, अभिनेता और हरियाणा फिल्म प्रमोशन बोर्ड के चेयरमैन सतीश कौशिक के असामयिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
— Manohar Lal (@mlkhattar) March 9, 2023
मनोहर लाल ने कहा कि सतीश कौशिक को उनके बेमिसाल अभिनय और निर्देशन के लिए सदैव स्मरण किया जाएगा। सतीश कौशिक का जाना कला जगत, विशेषकर हरियाणा के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को यह असीम दुख: सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
— Kiran Choudhry (@officekiran) March 9, 2023
वहीं किरण चौधरी ने भी ट्वीट किया कि हरियाणा में जन्मे मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्देशक सतीश कौशिक जी के निधन का समाचार दु:खद है। यह फिल्म जगत के लिए और खास कर हास्य क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिवारजनों व प्रशंसकों को यह कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करें।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी ट्वीट कर कहा कि महेंद्रगढ़ जिले से निकलकर अपने शानदार अभिनय से नया मुकाम हासिल करने वाले प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक व हरियाणा फिल्म प्रमोशन बोर्ड के चेयरमैन श्री सतीश कौशिक जी के आकस्मिक निधन की खबर बहुत दुःखद है।फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।
बता दें कि सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 को हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ में हुआ था। वह अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, हास्य अभिनेता और पटकथा लेखक थे। फिल्म जगत में उनके अतुलनीय योगदान के लिए राज्य सरकार ने हरियाणवी फिल्मों के माध्यम से प्रादेशिक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा फिल्म प्रमोशन बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया था। सतीश कौशिक ने चैयरमैन रहते हुए हरियाणवी फिल्मों को निरंतर बढ़ावा दिया। हरियाणवी संस्कृति को प्रोत्साहन में उनका योगदान अविस्मरणीय है और हरियाणा को फिल्मी क्षतिज पर पहुंचाने के लिए भी उनका प्रयास हमेशा प्रशंसनीय रहेगा। उन्होंने हरियाणा को फिल्मी मानचित्र पर पहुंचाने के लिए जो योगदान दिया है, उसके लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)