मुख्यमंत्री ने खेली फूलों की होली, पौधारोपण कर कार्यकर्ताओं की दी शुभकामनाएं

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 08 Mar, 2023 01:19 PM

chief minister manohar lal played holi of flowers

यमुनानगर के सरस्वती स्कूल में भी होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शिरतक करने पहुंचे...

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : पूरे देश में होली का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जगह-जगह रंग खेले जा रहे हैं और होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में यमुनानगर के सरस्वती स्कूल में भी होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शिरतक करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भक्त प्रल्हाद को उसके पिता ने जलाने का विचार करके होलिका को आदेश दिया कि प्रह्लाद को अपने गोदी में बैठा कर आग में बैठ जाए, जिससे प्रह्लाद भस्म हो जाएगा। लेकिन भक्त प्रल्हाद पर भगवान की कृपा थी, उन्हें कुछ नहीं हुआ और होलिका इसमें भस्म हो गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि होलिका के रूप में बुराई का अंत और सच्चाई की जीत भी दर्शाया गया है। हम सबको इसी से प्रेरणा लेकर सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं के साथ फूल की होली खेली। इस दौरान उन्होंने स्कूल प्रांगण में पौधा भी लगाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को होली की मुबारकबाद दी और सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!