कुरुक्षेत्र में पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर, पौधारोपण कर किया ‘पौधागिरी’ अभियान का आगाज

Edited By Naveen Dalal, Updated: 16 Jul, 2019 12:04 PM

chief minister manohar arrives in kurukshetra launches  pudhagiri  campaign

प्रदेश स्तरीय पौधागिरी अभियान का आगाज करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कुरुक्षेत्र पहुंचे। जहां उन्होंने विधिवत रूप से छात्र-छात्राओं को पौधे वितरित किए और हरी झंडी दिखा कर पौधागिरी अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही इसी मौके पर मुख्यमंत्री ने...

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड): प्रदेश स्तरीय पौधागिरी अभियान का आगाज करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कुरुक्षेत्र पहुंचे। जहां उन्होंने विधिवत रूप से छात्र-छात्राओं को पौधे वितरित किए और हरी झंडी दिखा कर पौधागिरी अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही इसी मौके पर मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र विकास द्वारा संचालित 4 तीर्थों के जीर्णोद्धार की आधारशिला भी रखी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल पौधगिरी अभियान के स्कूली बच्चों से पौधे लगाकर उसकी सुरक्षा रक्षा करने का आवाहन किया।

साथ ही मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेशभर में जो पौधागिरी कार्यक्रम चलाया जाता है उसमें से मुश्किल से करीब 10% से 15 % पौधे ही आगे चल पाते हैं। इसलिए पौधागिरी के साथ-साथ उनकी रक्षा सुरक्षा करने का जिम्मा भी होना चाहिए उन्होंने कहा कि इसके प्रोत्साहन करने के लिए एक ऐप बनाई गई है। जिसके माध्यम से पौधारोपण के बाद सेल्फी डालने वाले को प्रति बच्चे के हिसाब से 50 रुपए मिलेंगे। वहीं मनोहर लाल ने पौधों के महत्व का पुराणों में जिक्र करते हुए मत्स्य पुराण का भी जिक्र किया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र कि कई कॉलोनियों में जलभराव के संबंध में बोलते हुए कहा कि बरसात की वजह से थोड़ी बहुत समस्या हो सकती है लेकिन ऐसी कोई बड़ी समस्या पैदा नहीं हुई है और अगर किसी भी कॉलोनीवासी को मदद की दरकार होगी तो उनकी मदद की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!