CBI Raid: फरीदाबाद में ‌‌BPTP दफ्तर पर सीबीआई की रेड, घरों की बिक्री से जुड़े दस्तावेज खंगाले

Edited By Manisha rana, Updated: 15 Apr, 2026 08:16 AM

cbi raids bptp office in faridabad

फरीदाबाद में मशहूर रियल एस्टेट कंपनी बीपीटीपी ग्रुप के सेक्टर-76 स्थित दफ्तर पर मंगलवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने जांच की।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद में मशहूर रियल एस्टेट कंपनी बीपीटीपी ग्रुप के सेक्टर-76 स्थित दफ्तर पर मंगलवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने जांच की। सूत्रों के अनुसार दिल्ली से आई CBI की 4 सदस्यीय टीम सुबह करीब 7 बजे दफ्तर पहुंची और करीब 10 घंटे तक वहां मौजूद बैंक से जुड़े दस्तावेजों की जांच करती रही। इस दौरान अधिकारियों ने कुछ लोगों के बैंक खातों से जुड़े नाम और विवरण भी नोट किए और कुछ जरूरी दस्तावेज अपने साथ ले गए। जांच के दौरान CBI अधिकारियों ने बिल्डर द्वारा खरीदारों को बेचे गए घरों से जुड़े दस्तावेजों और कागजातों की भी पड़ताल की।

घरों की बिक्री और वित्तीय लेनदेन में अनियमितता की जांच की

अधिकारियों ने इन कागजों के माध्यम से यह समझने की कोशिश की कि घरों की बिक्री और उनसे जुड़े वित्तीय लेनदेन में किसी प्रकार की अनियमितता तो नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान कंपनी के कर्मचारियों ने अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया और मांगे गए दस्तावेज उपलब्ध कराए। शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच जांच की प्रक्रिया समाप्त हुई, जिसके बाद CBI की टीम जरूरी दस्तावेज लेकर दिल्ली लौट गई।

8 राज्यों में 77 ठिकानों पर छापेमारी

दरअसल यह कार्रवाई देशभर में चल रही एक बड़ी जांच का हिस्सा है। CBI ने बिल्डरों और वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों की कथित मिलीभगत से जुड़े मामलों में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 77 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की है। CBI ने मंगलवार को एक प्रेस नोट जारी कर इस पूरी कार्रवाई की जानकारी दी है।

CBI के अनुसार यह कार्रवाई भारत के सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर की जा रही जांच के तहत की गई है। एजेंसी ने विभिन्न बिल्डरों के खिलाफ 22 नए मामले दर्ज किए हैं। आरोप है कि कुछ बिल्डरों और वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों ने मिलीभगत कर घर खरीदने वाले लोगों के साथ धोखाधड़ी की और उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाया। सीबीआई ने बताया कि इससे पहले सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर 28 मामले दर्ज किए गए थे, जिनकी जांच लगभग पूरी होने वाली है। इन 22 नए मामलों के साथ अब तक कुल 50 मामले दर्ज हो चुके हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)              

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!