भाजपा के मेनिफेस्टो में सब पुरानी बाते- कैप्टन अजय यादव

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 19 Apr, 2024 03:27 PM

capt ajay yadav reached gurgaon and meet with party workers

गुड़गांव पहुंचे पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर टिप्पणी की। कैप्टन ने कहा कि भाजपा के मेनिफेस्टो में सब पुरानी बातें हैं। जनता के हित और देश के विकास की कोई नई बात नहीं जोड़ी गई है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव पहुंचे पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर टिप्पणी की। कैप्टन ने कहा कि भाजपा के मेनिफेस्टो में सब पुरानी बातें हैं। जनता के हित और देश के विकास की कोई नई बात नहीं जोड़ी गई है। आम जनता को मूलभूत सुविधाएं देने में भी भाजपा सरकार विफल रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश व देश में अपराध बढ़ रहा है। महिला सुरक्षा नहीं है। लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत के पास ऐसा कोई कार्य नहीं है जो वह जनता को गिनवा दें कि उन्होंने गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए किया है। 

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

कैप्टन अजय यादव ने कहा कि कांग्रेस का संगठन अब तक नहीं बना है, केवल ओबीसी सेल का संगठन राष्ट्रीय से लेकर जिला स्तर तक तैयार है। संगठन न बनने का नुकसान पार्टी को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने जननायक जनता पार्टी द्वारा बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया को गुड़गांव लोकसभा से चुनाव मैदान में उतारने को लेकर कहा कि राहुल फाजिलपुरिया युवा है और युवाओं को राजनीति में आना चाहिए। कैप्टन ने कहा कि पहले भाजपा कहती थी कि वह देश को कांग्रेस मुक्त कर देगी, लेकिन आज भाजपा खुद ही कांग्रेस युक्त हो गई है। प्रदेश में चुनाव मैदान में उतारे लोकसभा प्रत्याशियों में से छह तो कांग्रेस नेता ही थे जिन्हें डराकर भाजपा जॉइन कराई गई।

 

 




 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Lucknow Super Giants

    Royal Challengers Bengaluru

    Teams will be announced at the toss

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!