हरियाणा के इस डिपो से पंजाब व राजस्थान के दो-दो शहरों के लिए बस सेवा शुरू

Edited By Shivam, Updated: 15 Oct, 2020 08:51 PM

bus service to punjab and rajasthan started from this depot of haryana

कोरोना महामारी के मध्य अब हरियाणा सरकार ने रोडवेज की बसों को अन्य राज्यों के लिए चलाने का फैसला किया है। इसी कड़ी में जींद से राजस्थान और पंजाब के लिए बस सेवा शुरू की गई है। रोडवेज के अधिकारियों ने बताया की साढ़े छ महीने बाद इन सेवाओं को बहाल किया...

जींद (अनिल कुमार): कोरोना महामारी के मध्य अब हरियाणा सरकार ने रोडवेज की बसों को अन्य राज्यों के लिए चलाने का फैसला किया है। इसी कड़ी में जींद से राजस्थान और पंजाब के लिए बस सेवा शुरू की गई है। रोडवेज के अधिकारियों ने बताया की साढ़े छ महीने बाद इन सेवाओं को बहाल किया गया है। पंजाब रोडवेज की बसें भी अब जींद पहुंचना शुरू हो गई हैं।

जींद सामान्य अड्डे पर कार्यरत सुपरिटेंडेंट ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर कोरोना के चलते बस सेवा ठप्प पड़ी थी, लेकिन अब आदेशों के बाद सेवाओं को अन्य राज्यों के लिए बहाल किया गया है। उन्होंने बताया-
जींद से जयपुर के लिए  सुबह 11: 20 पर
जींद से श्रीगंगानगर के लिए 11:10 पर
लुधियाना के लिए  दोपहर 2: 10 पर
पटिआला के लिए सुबह 6 बजे बसें चलेंगी। 

उन्होंने बताया कि बसों के बंद होने के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा था, लेकिन अब बस सेवा बहाल होने के बाद लोगो को राहत मिली है। वहीं पंजाब रोडवेज बस के कंडक्टर ने बताया कि पंजाब से हरियाणा और दिल्ली के लिए सेवा बहाल हो गई है। ये सेवाएं करीब 7 महीने बाद शुरू की गई हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!