गोलियों से गूंजा शहर: पार्षद के ससुर की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग कर नगरपालिका का पूर्व उपाध्यक्ष फरार

Edited By Isha, Updated: 04 Nov, 2025 08:09 AM

bullets echoed in the city councillor father in law shot dead

गन्नौर का शास्त्री नगर देर रात उस समय गोलियों की गूंज से दहल गया। जब चुनावी रंजिस के चलते नगरपालिका के पूर्व उपाद्यक्ष सुनील लंबू ने नगरपालिका पार्षद सोनिया के ससुर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर

गन्नौर (कपिल शर्मा): गन्नौर का शास्त्री नगर देर रात उस समय गोलियों की गूंज से दहल गया। जब चुनावी रंजिस के चलते नगरपालिका के पूर्व उपाद्यक्ष सुनील लंबू ने नगरपालिका पार्षद सोनिया के ससुर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वही सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी, गन्नौर पुलिस व क्राइम यूनिट की टीम मौके पर पहुँची ओर जांच में जुट गई। 

जानकारी अनुसार कोंच रामकरण वार्ड 12 से पार्षद सोनिया के ससुर है। इससे पहले सुनील लंबू इसी वार्ड से पार्षद रहा है ओर नगरपालिका का पूर्व उपाद्यक्ष भी। लेकिन नगरपालिका के चुनाव में सोनिया ने सुनील लंबू की पत्नी को हराकर पार्षद बनी थी, जिसके बाद से सुनील लंबू उनसे रंजिश रखने लगा। रामकरण देर रात शादी में जा रहा था। जब वह सिविल हॉस्पिटल के पास पहुँचा तो पहले से घात लगाए सुनील लंबू ने रामकरण की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 

इस घटना में रामकरण को तीन गोलियां लगी और घायल हो गए। वही आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल को सोनीपत के निजी हॉस्पिटल में दाखिल कराया, जहा घायल ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी, गन्नौर थाना पुलिस न क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुँची ओर जांच में जुट गई। जानकारी देते हुए गन्नौर एसीपी ऋषिकांत नें बताया कि चुनावी रंजिश के चलते सुनील लंबू ने रामकरण को गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!