हरियाणा में ब्राह्मण समाज के तेवर तल्ख, रेजिमेंट बनाने की मांग को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान

Edited By Saurabh Pal, Updated: 07 Jan, 2024 06:11 PM

brahmin khap of haryana demanded to form brahmin regiment

देश भर में जाति के आधार पर रेजिमेंट बनाने की मांग उठने लगी है। कई वर्षों से चली आ रही अहीर रेजिमेंट के बाद अब ब्राह्मण समाज ने ब्राह्मण रेजिमेंट के गठन की मांग उठाते हुए अपने तेवर भी तल्ख कर दिए हैं...

चरखी दादरी(पुनीत श्योराण): देश भर में जाति के आधार पर रेजिमेंट बनाने की मांग उठने लगी है। कई वर्षों से चली आ रही अहीर रेजिमेंट के बाद अब ब्राह्मण समाज ने ब्राह्मण रेजिमेंट के गठन की मांग उठाते हुए अपने तेवर भी तल्ख कर दिए हैं। ब्राह्मण खाप हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक शर्मा ने स्पष्ट किया कि रेजिमेंट गठन की मांग को लेकर एक लाख लोगों के हस्ताक्षर करवाये जाएंगे और हस्ताक्षर पत्र सरकार को सौंपे जाएंगे। इसके साथ ही कहा कि रेजिमेंट को लेकर ब्राह्मण समाज द्वारा आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

ब्राह्मण खाप हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक शर्मा ने रविवार को दादरी में समाज के लोगों के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग के बाद प्रेसवार्ता को संबोधित किया। अशोक शर्मा ने प्रेस वार्ता में जल्द से जल्द ब्राह्मण रेजिमेंट बनाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकसभा में जो भी राजनीतिक दल ब्राह्मण समाज को ज्यादा सीटों पर टिकट देगा, ब्राह्मण समाज द्वारा उसका खुला समर्थन किया जाएगा। शर्मा ने कहा कि ईडब्ल्यूएस का वर्गीकरण करके ग्रुप ए व ग्रुप बी बनाया जाए और ब्राह्मण समाज को ग्रुप ए में रखा जाए। अशोक शर्मा ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा द्वारा ब्राह्मण को उपमुख्यमंत्री बनाने के बयान पर कहा कि वे यह एलान करें कि कांग्रेस पार्टी द्वारा ब्राह्मण को ही मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। कार्यक्रम में संजय वशिष्ठ को जिला प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान समाज के लोगों को सम्मानित भी किया गया।

गौरतलब है कि ब्रह्मण समाज की इस मांग पर सरकार धर्म संकट में फंस सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा में काफी समय से अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार अभी तक जाति आधारित रेजिमेंट बनाने पर सहमत नहीं हुई है। ऐसे में अब ब्राह्मण समाज द्वारा की जाने वाली मांग सत्ताधारी सरकार के गले की फांस बन सकती है। यदि सरकार ब्राह्मण रजिमेंट का गठन करती है तो सरकार को अहीर रेजिमेंट भी बनाना पड़ेगा। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा की सरकार विभिन्न समाजों के रेजिमेंट को लेकर क्या फैसला लेती है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च  करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!