Simmi Chaudhary murder case: हरियाणवी मॉडल की हत्या मामले में बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, बदल रहा है बयान

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 16 Jun, 2025 07:38 PM

boyfriend arrested in haryanvi  s murder case

पानीपत के गांव खलीला माजरा की रहने वाली शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी नाम की हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में मॉडल की हत्या से आखिरकार पर्दा उठ रहा है।

पानीपत (सचिन) : पानीपत के गांव खलीला माजरा की रहने वाली शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी नाम की हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में मॉडल की हत्या से आखिरकार पर्दा उठ रहा है। सोनीपत सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे पानीपत उरलाना चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि सुनील और शीतल दोनों शादीशुदा थे और सुनील को ही आखिर में शीतल के साथ देखा गया था और सुनील की कार को नहर से बरामद किया गया था, सुनील को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पुलिस पूछताछ में वह कहानी बना रहा है।

बता दें कि शीतल के शव पर चोट के निशान है और उसके गले पर तेजधार हथियार के निशान मौजूद है। सुनील और शीतल को आखिरी बार एक कार में देखा गया था जबकि सुनील की कार पानीपत नहर से बरामद हुई थी। आरोपी सुनील पानीपत अस्पताल में भर्ती था, जिस पर हत्या का आरोप है। पुलिस ने खुलासा किया है कि शीतल की शादी हो चुकी हैं वहीं सुनील भी शादीशुदा है। दोनों का किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शीतल फिलहाल अपने पति से अलग रह रही थी। चौकी प्रभारी ने बताया कि सुनील बार-बार बयान बदल रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!