इंसानियत शर्मसार : अंबाला में नाले के बाहर मिला नवजात का शव, हालत देखकर कांपे लोग

Edited By Harman, Updated: 31 Aug, 2026 12:00 PM

body of newborn found outside drain in ambala

अंबाला छावनी की इंदिरा कॉलोनी में एक नाले के पास नवजात बच्चे का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की।

अंबाला : अंबाला छावनी की इंदिरा कॉलोनी में एक नाले के पास नवजात बच्चे का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की।

दरअसल, हाउसिंग बोर्ड पुलिस स्टेशन को सूचना मिली थी कि अंबाला छावनी में इंदिरा कॉलोनी के पास एक नाले के बाहर नवजात का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को नवजात का शव कपड़ों में लिपटा हुआ मिला। बताया जा रहा है कि शव एक-दो दिन पुराना है। वहीं शव की हालत देख लोग कांप गए। पुलिस मामले के कई पहलुओं की जांच कर रही है।

माना जा रहा है कि शव किसी लड़के का है। नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल भेजा गया है, लेकिन मौत की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। पुलिस यह पता लगाने की भी कोशिश कर रही है कि इसे वहां किसने छोड़ा। हाउसिंग बोर्ड चौकी के इंचार्ज राकेश ने बताया कि पुलिस कई पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई के लिए मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!