Haryana: यमुनानगर में खून से लथपथ मिला युवक का शव, देखकर सभी रह गए हैरान

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Mar, 2025 12:16 PM

body of a young man found soaked in blood in yamunanagar

यमुनानगर मानकपुर इंडस्ट्रियल एरिया आज सुबह खून से सनी एक लाश मिलने से दहल उठा।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता ) : यमुनानगर मानकपुर इंडस्ट्रियल एरिया आज सुबह खून से सनी एक लाश मिलने से दहल उठा। मृतक की पहचान भारत भूषण (पुत्र जगमाल सिंह), निवासी गांव मुंडा खेड़ा, के रूप में हुई है। भारत भूषण स्थानीय फैक्ट्री में काम करता था और गुरुवार शाम को घर से निकला था। परिजनों के मुताबिक रात भर उसका फोन लगातार बजता रहा लेकिन उसने कोई कॉल रिसीव नहीं की। शुक्रवार सुबह उसकी गर्दन कटी हुई लाश मिलने की खबर ने परिवार सहित पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया।

बेरहमी से की गई है हत्या

मानकपुर इंडस्ट्री एरिया में पुलिस और फॉरेंसिक टीम मर्डर की सूचना पाकर पहुंची। देखा तो एक शख्स लहूलुहान हालात में झाड़ियों के पास सड़क पर मृत हालत में पड़ा हुआ था। पास ही उसकी कार भी खड़ी पाई गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। जांच अधिकारी हरिराम ने बताया कि मृतक के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान मिले हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि हत्या बेहद क्रूरता से की गई है। 

पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा 

हत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। व्यक्तिगत रंजिश, आपसी झगड़ा या किसी अन्य कारण की भी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!