पिस्टल की नोक पर खूनी खेल, स्कॉर्पियो से टक्कर मार युवक पर जानलेवा हमला...CIA ने 7 आरोपियों को दबोचा

Edited By Isha, Updated: 29 Aug, 2026 08:36 PM

bloody drama at gunpoint in rewari

भाड़ावास रोड पर आत्मप्रकाश अस्पताल के पास 28 अगस्त की रात एक युवक पर पिस्टल की नोक पर रॉड और डंडों से जानलेवा हमला करने के मामले में CIA रेवाड़ी ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

रेवाड़ी(महेंद्र भारती):  भाड़ावास रोड पर आत्मप्रकाश अस्पताल के पास 28 अगस्त की रात एक युवक पर पिस्टल की नोक पर रॉड और डंडों से जानलेवा हमला करने के मामले में CIA रेवाड़ी ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले युवक की बाइक को स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर गिराया और फिर उस पर हमला किया था। मोहल्ला न्यू आदर्श नगर निवासी मनीष ने पुलिस को शिकायत दी कि वह रात करीब 11 बजे एक व्यक्ति की बाइक पर बैठकर भाड़ावास चौक से घर जा रहा था।

PunjabKesari

आत्मप्रकाश अस्पताल के पास पीछे से आई काले रंग की स्कॉर्पियो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ी से कुछ युवक नीचे उतरे। आरोप है कि उनके हाथों में पिस्टल, लोहे की रॉड और डंडे थे। आरोपी विक्रम भान ने मनीष की कनपटी पर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अन्य आरोपियों ने रॉड और डंडों से उसके हाथ-पैर और शरीर पर हमला किया। इसी दौरान पुलिस की पेट्रोलिंग बाइक वहां पहुंचती दिखाई दी, जिसे देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों की उसके छोटे भाई के साथ पहले कहासुनी हुई थी।

PunjabKesari

इसी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने जांच CIA रेवाड़ी प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार को सौंपी। CIA टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वारदात के कुछ ही घंटों में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्रम भान, हैप्पी, दीपांशु उर्फ मैसी, विपिन, राहुल, आदित्य उर्फ माया और कुणाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इनमें से ज्यादातर आरोपियों के खिलाफ पहले भी अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो, हथियार और अन्य सामान बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों को जल्द अदालत में पेश करेगी। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि जिले में अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!