गोहाना में रिश्तों का खून ; नर्सिंग छात्रा के हत्याकांड में पूरा परिवार सलाखों के पीछे, इलाके में दहशत

Edited By Krishan Rana, Updated: 13 Apr, 2026 04:12 PM

bloodshed in gohana entire family behind bars for nursing student s murder ter

गोहाना शहर के देवीनगर इलाके में कल एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना शहर के देवीनगर इलाके में कल एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था। यहां एक 23 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की उसके ही परिवार ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिता, मां और भाई को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं इस वारदात ने पारिवारिक रिश्तों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि आरोपी पिता ने तेजधार हथियार से अपनी ही बेटी का गला रेत दिया। घर के अंदर हुई इस वारदात ने पूरे मोहल्ले को सन्न कर दिया। खून से लथपथ हालत में युवती को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका चीनू 23 वर्ष की थी और नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। वह अपने करियर को लेकर गंभीर थी और परिवार के साथ ही रहती थी। उसकी इस तरह से हत्या किए जाने से उसके जानने वालों में गहरा सदमा है। 

पुलिस जांच में सामने आया कि इस हत्या में पिता के साथ-साथ मां और भाई की भी भूमिका संदिग्ध है। इसी आधार पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ शुरू कर दी है। गिरफ्तार किए गए पिता, मां और भाई को आज अदालत में पेश किया गया, जहां से तीनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अब रिमांड के दौरान हत्या के पीछे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच कर रही है।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!