भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका उदय भान का पुतला, कांग्रेस पार्टी से उन्हें हटाने की मांग की

Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 25 Sep, 2023 05:31 PM

bjp yuva morcha burnt the effigy of uday bhan

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित बयान से भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। बहादुरगढ़ में भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदय भान का पुतला फूंका और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी...

बहादुरगढ़(प्रवीण धनखड़): कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित बयान से भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। बहादुरगढ़ में भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदय भान का पुतला फूंका और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

वहीं इस मौके पर भाजपा नेता नवीन बंटी ने उदयभान के बयान को अमर्यादित बताया और कांग्रेस पार्टी से उनके बयान के लिए उन्हें पद से निष्कासित करने की मांग की। इसके साथ ही नवीन बंटी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उदय भान के बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। क्योंकि देश के प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के खिलाफ ऐसे शब्दों का प्रयोग ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई जनाधार नहीं है, वे सिर्फ इधर-उधर के बयान देकर सुर्खियों में रहना चाहते हैं।

          (हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 

          (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!