राहुल गांधी को अपने ही खत्म करना चाहते हैं, 4 साल से क्यों नहीं मिला वकीलः हरियाणा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 26 Mar, 2023 06:39 PM

bjp vice president manish grover demands an apology from rahul gandhi

जिला विकास भवन के एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हरियाणा भाजपा उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर ने राहुल गांधी से माफी की मांग की। साथ ही कहा राहुल गांधी को कांग्रेस के अंदर के लोग ही खत्म करना चाहते हैं।

रोहतक (दीपक भरद्वाज) : राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस पार्टी ने सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत दिया धरना। इस दौरान कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर तानाशाही का आरोप लगाया. वहीं जिला विकास भवन के एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हरियाणा भाजपा उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर ने राहुल गांधी से माफी की मांग की। साथ ही कहा राहुल गांधी को कांग्रेस के अंदर के लोग ही खत्म करना चाहते हैं।

मनीष ग्रोवर ने दी राहुल गांधी को नसीहत मांफी मांगने शर्म कैसी

पूर्व मंत्री व हरियाणा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमलावर नजर आए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के साथ आज जो हो रहा है। वह उनके कर्मों का फल है। राहुल गांधी को कांग्रेस के अंदर के लोग ही खत्म करना चाहते हैं। राहुल गांधी इन बातों से अनजान है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि 2019 से 23 तक राहुल गांधी को कोई वकील क्यों नहीं मिला। आखिर में अब जब चुनाव नजदीक है, कांग्रेस राहुल गांधी को लेकर हल्ला कर रही है। छोटी-छोटी बातों पर कोर्ट जाने वाले राहुल 4 साल तक चुप क्यों थे। भाजपा उपाध्यक्ष ने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि माफी मांगने में कोई शर्म नहीं यदि भाजपा नेताओं से भी गलती होती है तो वो भी माफी मांगते हैं।

कांग्रेस विधायकों को वोट देकर पछता रहीः मनीष ग्रोवर

जिला विकास भवन में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नाबार्ड द्वारा एक करोड़ रुपए लोन वितरित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे थे भाजपा उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर। कार्यक्रम के अंत में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायकों ने बजट में अपने क्षेत्र के लिए सरकार से कुछ मांगा ही नहीं। जनता कांग्रेस विधायकों को वोट देकर पछता रही है। मनीष ग्रोवर ने कहा कि रोहतक जिले की बात की जाए तो कलानौर, महम, गढ़ी, संपला, किलोई और रोहतक विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। लेकिन इन 4 वर्षों में कांग्रेस विधायकों ने कभी भी विधानसभा में अपने क्षेत्र के लिए कोई पैसा नहीं मांगा।

  

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!