शंभू बॉर्डर को खोलने के आदेश पर बोले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, कहा- सरकार करेगी पालना

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 11 Jul, 2024 12:28 PM

bjp state president spoke on the order to open shambhu border

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद मोहनलाल बडौली पहली बार वीरवार को अंबाला पहुंचे। परिवहन मंत्री असीम गोयल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मोहनलाल बडौली ने कहा कि जनता की मदद से प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएंगे।

अंबाला (अमन कपूर): भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद मोहनलाल बडौली पहली बार वीरवार को अंबाला पहुंचे। परिवहन मंत्री असीम गोयल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मोहनलाल बडौली ने कहा कि जनता की मदद से प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएंगे। साथ ही शंभू बॉर्डर खोलने को लेकर भी बड़ी बात कही।

इस दौरान मोहनलाल बडौली ने स्वागत के लिए भाजपा के संगठन और मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा की जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है उसपे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे और तीसरी बार जनता जनार्दन के सपोर्ट से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएंगे। वहीं हाई कोर्ट ने सरकार को 7 दिन के भीतर शम्भू बॉर्डर खोलने के आदेश दिए है। जिस पर जवाब देते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताया की जो कोर्ट ने आदेश दिए है, सरकार उसकी पालना करेगी और उस तय सीमा में समीक्षा करके उसका समाधान करेगी। वहीं विधानसभा चुनावों को लेकर बडौली ने कहा कि सरकार जनता जनार्दन कर लिए काम कर रही है और तीसरी बार नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!