भाजपा किसान मोर्चा के लोकसभा प्रभारी ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 30 Mar, 2024 04:04 PM

bjp loksabha incharge held meeting with party members

भाजपा किसान मोर्चा के लोकसभा प्रभारी व सह प्रभारी और जिला प्रभारी की बैठक का आयोजन गुरुकमल कार्यालय में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह मांढी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में किसान मोर्चा के पदाधिकारी व...

गुड़गांव, (ब्यूरो): भाजपा किसान मोर्चा के लोकसभा प्रभारी व सह प्रभारी और जिला प्रभारी की बैठक का आयोजन गुरुकमल कार्यालय में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह मांढी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में किसान मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह मांढी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जनता के बीच पहुंचकर अधिक से अधिक केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाएं और गांव-गांव जाकर किसान हितेषी भाजपा द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दें।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

प्रदेश के पूर्व सीएम मनोहर लाल ने जहां विकास कार्यों की शुरुआत की, वहीं अब सीएम नायब सिंह सैनी विकास को तेज गति देने में जुटे हैं। हरियाणा प्रदेश का तेजी से विकास की तरफ आगे बढ़ रहा है। सुरक्षा, सुशासन में हरियाणा ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उससे हरियाणा की छवि और मजबूत हुई है। प्रदेश सरकार किसानों की हितैषी साबित हुई है। मांढी ने कहा कि प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार पर कठोर कदम उठाए गए हैं । प्रदेश सरकार केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अव्वल रही है। अब तक विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों, नौजवानों, गरीबों, महिलाओं समेत अन्य लाभार्थियों को लाभ पहुंचा है। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व आत्मनिर्भरता के लिए अभियान संचालित किया गया है। उन्होंने कहा कि जनता ने ठान लिया है कि तीसरी बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की बागडोर सौपेंगी। जनता भाजपा सरकार के कार्यों से खुश है और फिर से भाजपा को सत्ता सौंपना चाहती है।

 

उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में भाजपा की जबरदस्त लहर चल रही है। आगामी लोकसभा चुनाव में 10 की 10 लोकसभा सीटें भाजपा की झोली में जाएंगी। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा हरियाणा के लोकसभा प्रभारी बेगराज यादव, रोहित दलाल, अतर सिंह संधू, बलदेव अलावलपूर, आनन्द गुर्जर, मंदीप विर्क,नरेन्द्र गोरसी, महामंत्री वीरेंद्र यादव, सुनील वत्स जिला प्रभारी पंकज यादव, गगन चौधरी, कर्मबीर यादव, वीरेंद्र शर्मा, सतीश मोखरा, प्रदीप देशवाल, देव प्रशांत, आजाद खलीला, दिनेश पुजारा, करण सिंह संधू, सर्वजीत सिंह , कृष्ण सैन, मुकेश जैलदार, रविन्द्र खटाना, शमशेर छिल्लर सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!