भाजपा सरकार हरियाणा को नंबर-1 से निचले पायदान पर लाई : दीपेंद्र हुड्डा

Edited By Isha, Updated: 11 Aug, 2024 01:26 PM

bjp government brought haryana from number 1 to the lowest rank

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने शनिवार शाम हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत बड़खल विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार के कार्यों काे निशाना बनाते हुए कहा कि यह सरकार हरियाणा

फरीदाबादः कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने शनिवार शाम हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत बड़खल विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार के कार्यों काे निशाना बनाते हुए कहा कि यह सरकार हरियाणा को नंबर वन से निचले पायदान पर ले आई है। पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पहले बड़खल विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर मंच से लोगों को संबोधित किया। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने हरियाणा में विकास नहीं किया है। बड़खल विधानसभा क्षेत्र में बिजली, पानी सीवरेज और जर्जर सड़कों की समस्या है लेकिन भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि इस सरकार के 10 वर्षों में स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के विकास की पटरी भी उतर चुकी है। हरियाणावासियों को बेरोजगारी, अपराध और भ्रष्टाचार मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब हरियाणा नशे के मामले में पंजाब से भी आगे निकल चुका है। इसके बाद उन्होंने बड़खल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस समर्थकों के साथ पैदल मार्च किया।

 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!