हरियाणा में खरीद-फरोख्त कर सरकार बना रही भाजपा : कांग्रेस

Edited By Isha, Updated: 26 Oct, 2019 10:28 AM

bjp forming government by buying and selling in haryana congress

कांग्रेस ने भाजपा पर हरियाणा में विधायकों की खरीद-फरोख्त कर सरकार बनाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि चुनाव में भाजपा के मंत्रियों और बड़े नेताओं के हारने से साबित हो गया है कि भाज

नई दिल्ली: कांग्रेस ने भाजपा पर हरियाणा में विधायकों की खरीद-फरोख्त कर सरकार बनाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि चुनाव में भाजपा के मंत्रियों और बड़े नेताओं के हारने से साबित हो गया है कि भाजपा को जनता ने नकार दिया है। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुर्जेवाला ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में वरिष्ठ नेताओं के विशेष समूह की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि चुनाव के बाद भाजपा का दोहरा चेहरा उजागर हो गया है।  

सुर्जेवाला ने कहा कि कांग्रेस अब चुप नहीं बैठेगी। हरियाणा में निर्दलीय विधायक गोपाल कांडा सहित अन्य निर्दलीय विधायकों के समर्थन से भाजपा के सरकार बनाने की कोशिश के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘जब कांडा हरियाणा सरकार में मंत्री थे तो उस वक्त के, नरेंद्र मोदी और अमित शाह के बयानों को देखिए।  तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कांडा को हटा दिया था। यह भाजपा का दोहरा मापदंड है।  भाजपा अब खरीद-फरोख्त के जरिए सरकार बनाने की कोशिश कर रही है।’’

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!