भाजपा ने कार्यकर्ताओं के बीच मनाया पार्टी का स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं ने प्रांतीय संगठन महामंत्री को दी शुभकामनाएं

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 06 Apr, 2024 09:24 PM

bjp celebrated party s foundation day among workers

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर भाजपा ने राज्य भर में अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत, ताकत और चुनाव प्रचार में जुटने के उनके जज्बे की सरहाना की।

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी): हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर भाजपा ने राज्य भर में अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत, ताकत और चुनाव प्रचार में जुटने के उनके जज्बे की सरहाना की। गुरुग्राम केसोहना से आए भाजपा कार्यकर्ता सुनील चौधरी ने पार्टी के प्रांतीय संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा को बुके देकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता हमारी ताकत है, जिसके बलबूते पर हम भाजपा को पूरे देश में 400 पार सीटों पर लेकर जाने वाले हैं। 

भाजपा ने अपनी पार्टी का 44वां स्थापना दिवस प्रदेशभर में मंडल स्तर पर मनाया। विधानसभा और जिला स्तर पर बाइक रैलियां और पैदल यात्राएं निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापकों को याद किया और अपने-अपने घरों तथा कार्यालयों पर पार्टी के झंडे फहराए। खुद मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने फरीदाबाद के अटल कमल कार्यालय पर पहुंचकर पार्टी का झंडा फहराया और उपस्थित कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी. जबकि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हिसार और सिरसा में कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी का स्थापना दिवस मनाया।

भाजपा के प्रांतीय संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की ताकत बताते हुए उनकी शुभकामनाएं स्वीकार की। सोहना के कार्यकर्ता सुनील चौधरी ने फणीन्द्रनाथ शर्मा को बुके भेंट किए। सुनील चौधरी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी को पूरे जी-जान से समर्पित है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि संसद में दो सीटों से अपनी यात्रा की शुरुआत करने वाली भाजपा इस बार 400 पार करेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!