Edited By Manisha rana, Updated: 08 Jan, 2023 09:27 AM

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा एक बार फिर से करनाल से शुरू हो गई है। राहुल गांधी ने करनाल से कुरुक्षेत्र के लिए यात्रा शुरू कर दी है...
करनाल/कुरुक्षेत्र : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एक बार फिर से करनाल से शुरू हो गई है। राहुल गांधी ने करनाल से कुरुक्षेत्र के लिए यात्रा शुरू कर दी है। धुंध व हलके अंधेरे में राहुल गांधी पैदल चले। उनके साथ भूपेन्द्र हुड्डा, कुमारी सैलजा व दीपेन्द्र हुड्डा भी हैं। यात्रा रायपुर रोड़ान स्थित एक ढाबा पर टी-ब्रैक के लिए रुकी। यहां राहुल ने चाय पी और लोगों से कुछ देर बात भी की। यात्रा कुरुक्षेत्र की तरफ बढ़ रही है।
दोपहर 1 बजे राहुल गांधी प्रेस कान्फ्रेंस
बताया जा रहा है कि कुरुक्षेत्र में आज दोपहर 1 बजे राहुल गांधी की प्रेस कान्फ्रेंस होगी। फिर शाम 6 बजे राहुल गांधी कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर महाआरती में हिस्सा लेंगे। ब्रह्मसरोवर में आरती करने के बाद राहुल गांधी गांव प्रतापगढ़ स्थित जिंदल हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।
कल अंबाला में होगी यात्रा
9 जनवरी को सुबह 6 बजे पदयात्रा फिर से गांव खानपुर कोलियां से शुरू होगी। यहां से यात्रा सुबह 10 बजे शाहाबाद के पीडब्ल्यू रेस्ट हाउस में पहुंचेगी। इसके पट्टी बोरीपुर से शुरू होगी और शाम साढ़े छह बजे अंबाला के मोहड़ा मंडी आकर रुकेगी। यहां यात्रा का रुख अंबाला कैंट की अनाज मंडी की ओर होगा और यहीं रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)