नफे सिंह राठी हत्यकांडः आज बंद रहेगा बहादुरगढ़ का बाजार, परिजनों ने राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से की ये अपील

Edited By Isha, Updated: 18 Apr, 2024 08:32 AM

bahadurgarh market will remain closed today

इनेलो प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय नफे सिंह राठी की हत्या के इतना समय बीतने के बावजूद भी पुलिस अब तक हत्या के साजिशकर्ता के बारे में सुराग नहीं लगा पाई है। इतना ही नहीं उनकी हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले दो शार्प शूटर अभी

बहादुरगढ़( प्रवीन कुमार धनखड़): इनेलो प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय नफे सिंह राठी की हत्या के इतना समय बीतने के बावजूद भी पुलिस अब तक हत्या के साजिशकर्ता के बारे में सुराग नहीं लगा पाई है। इतना ही नहीं उनकी हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले दो शार्प शूटर अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इसी के चलते नफे सिंह राठी के परिवार के सदस्यों में भारी रोष है। नफे सिंह राठी के परिजनों ने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी और साजिशकर्ता के नाम का खुलासा करने की गुहार एक बार फिर से पुलिस से लगाई है।

इतना ही नहीं उन्होंने आज  बहादुरगढ़ बंद का आह्वान भी किया है। परिजनों  ने पुलिस पर आरोप लगाया कि एफआईआर में शामिल लोगों से सही ढंग से पूछताछ नहीं की गई, इसीलिए हत्या के षड्यंत्रकारी का नाम अभी तक पुलिस ने उजागर नहीं कर पाई।  उनका कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता तब तक वह चुप नहीं बैठेंगे।

 उन्होंने आज  होने वाले बहादुरगढ़ बंद में शहर के आम लोगों और तमाम राजनीतिक पार्टियों से जुड़े लोगों से शामिल होने की अपील की है। ताकि प्रदेश सरकार और पुलिस पर दबाव बने और नफे सिंह राठी की हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले लोगों को गिरफ्तार किया जा सके।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!