Ram Rahim को एक बार फिर मिली 30 दिनों के लिए पैरोल, कत्ल और यौन शोषण केस में काट रहे है कैद

Edited By Isha, Updated: 20 Jul, 2023 01:04 PM

baba ram rahim came out of jail again

सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम जल्द जेल से बाहर आएंगे। कोर्ट ने बाबा की 30 दिन की पैरोल मंजूर कर दी है।

रोहतक: सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम जल्द जेल से बाहर आएंगे। कोर्ट ने बाबा की 30 दिन की पैरोल मंजूर कर दी है। वह कुछ समय में रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आएगा। राम रहीम इस बार भी UP के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहेगा। राम रहीम को सिरसा डेरे में जाने की इजाजत नहीं है। इससे पहले उसके लिए सिरसा से घोड़े और गाय पहुंचाए गए हैं और वहां पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।
 

अब तक राम रहीम को मिली 6 बार पेरोल

  • 24 अक्टूबर 2020 को पहली बार सरकार ने बीमार मां से मिलने के लिए ये 1 दिन की पैरोल दी।
  • 21 मई 2021 को दूसरी बार बीमार मां से मिलने के लिए 1 दिन की पैरोल दी।
  • 7 फरवरी 2022 को हरियाणा सरकार ने राम रहीम को 21 दिनों की पैरोल दी।
  • जून 2022 को राम रहीम को फिर से एक महीने की पैरोल दे दी।
  • अक्टूबर 2022 को राम रहीम को एक बार फिर से 40 दिनों की पैरोल पर रिहा किया।
  • 21 जनवरी 2023 को डेरा प्रमुख शाह सतनाम की जयंती में शामिल होने के लिए 40 दिन की पैरोल मिली।


आपको बता दें कि साल 2017 में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को साध्वियों से रेप के मामले में पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई थी। तब से वह हरियाणा की सुनारिया जेल में अपनी सजा काट रहा है। सीबीआई की पंचकूला अदालत ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में भी डेरा प्रमुख को दोषी ठहराया था। इस मामले में भी उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा डेरा प्रमुख राम रहीम पर एक समारोह के कथित तौर पर गुरु गोबिंद सिंह की नकल करने के आरोप भी लग चुके है। सिखों समुदाय ने उनपर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया था. यहीं नहीं डेरा प्रमुख पर साधुओं को नपंसुक बनाने बनाने के भी आरोप लगे थे. साधुओं को ये कहकर नपुसंक बनाया गया कि ऐसा होने से वो लोग प्रभु को महसूस कर सकेंगे।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!