फरीदाबाद में 13 वर्षीय बच्चे पर जानलेवा हमला, पेट और छाती पर किए कई वार; फैली सनसनी

Edited By Harman, Updated: 08 Sep, 2026 06:28 PM

attack on a 13 year old boy in faridabad

थाना खेड़ीपुल क्षेत्र के करुणा नगर में 13 वर्षीय देव पर एक लड़के ने चाकू से हमला कर दिया।  जानकारी के अनुसार, देव पुत्र नीरज अपने घर के पास वाली गली में खेल रहा था। इसी दौरान उसका शहजाद नाम के लड़के से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : थाना खेड़ीपुल क्षेत्र के करुणा नगर में 13 वर्षीय देव पर एक लड़के ने चाकू से हमला कर दिया।  जानकारी के अनुसार, देव पुत्र नीरज अपने घर के पास वाली गली में खेल रहा था। इसी दौरान उसका शहजाद नाम के लड़के से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

आरोप है कि झगड़े के दौरान शहजाद ने देव पर चाकू से कई वार कर दिए। देव के पेट में दो बार, छाती में दो बार और हाथ पर भी दो बार चाकू मारा गया। हमले में देव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सेक्टर-19 स्थित सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों के अनुसार देव के पेट में गंभीर चोट आई है और उसका ऑपरेशन किया जाएगा। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!