5 राज्यों में चुनावों के ऐलान पर बोले पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, अब इन राज्यों में सजेगी मोहब्बत की दुकान

Edited By Saurabh Pal, Updated: 09 Oct, 2023 06:21 PM

ashoke aroda said now the shop of love will be set up in 5 states

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तिथि घोषित कर दी है। इस प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि अब पांच राज्यों में मोहब्बत की दुकान सजेगी। उन्होंने कहा कि पांचों राज्यों में कांग्रेस...

कुरुक्षेत्र(रणदीप रौर): चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तिथि घोषित कर दी है। इस प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि अब पांच राज्यों में मोहब्बत की दुकान सजेगी। उन्होंने कहा कि पांचों राज्यों में कांग्रेस पार्टी परचम लहराते हुए भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। इसके अलावा अरोड़ा ने कहा धर्म की राजनीति से लोग ऊब चुके हैं, लोगों को रोजगार मिल नहीं रहा है। इसीलिए अब देश के लोग भी बदलाव चाह रहे हैं और विकल्प केवल कांग्रेस पार्टी है।

वहीं कांग्रेस नेता केंद्र सरकार द्वारा गंगाजल पर 18 % जीएसटी लगाए जाने को लेकर कहा कि आज केंद्र सरकार ने लोगों के सांस लेने पर भी जीएसटी लगा दी है। इन लोगों ने गंगा की सफाई के नाम पर भी करोड़ों रुपए पैसा इकट्ठा किया था। आज तक उस पैसे का कुछ अता-पता नहीं है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने आज ब्राम्ह सरोवर पर दिसंबर महीने में होने जा रही अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव से पहले ब्राह्मसरोवर के खस्ता हालत भी दिखाएं और टूटे हुए पत्थर भी दिखाए। कहा किस तरह गंदगी फैली हुई है। पानी की तरह पैसा बर्बाद किया जा रहा है। 

अशोक अरोड़ा ने कहा करोड़ों रुपए का घोटाला अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के नाम पर हुआ है। इस घोटाले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। इसके साथ ही जो लोग इस भ्रष्टाचार में शामिल हैं उनसे रिकवरी की जाए।  वहीं उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो प्रदेश के राज्यपाल से मिलकर इस सारे मामले से अवगत भी कराया जाएगा।

           (हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
           (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!