नायब सैनी नहीं लड़ेंगे करनाल से चुनाव, अशोक अरोड़ा का दावा... सीएम करनाल से करने वाले हैं पालायन

Edited By Saurabh Pal, Updated: 23 Aug, 2024 04:28 PM

ashok arora claims cm naib saini will not contest elections from karnal

पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सांसद राहुल गांधी, सांसद दीपेंद्र हुड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लेकर आए दिन कोई ना कोई गलत...

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड़): पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सांसद राहुल गांधी, सांसद दीपेंद्र हुड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लेकर आए दिन कोई ना कोई गलत बयान बाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नायब सैनी हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और उनको इस प्रकार की शब्दावली शोभा नहीं देती।

उन्होंने कहा कि नायब सैनी खुद अपने गिरेबान में झांक कर देखें जो पहले नारायणगढ़ की सीट को छोड़कर कुरुक्षेत्र आए थे। कुरुक्षेत्र की सीट को छोड़कर करनाल चले गए थे और अब करनाल विधानसभा की सीट को भी छोड़ कर वहां से भी पलायन की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी जिला परिषद के चुनाव में अपनी पत्नी तक को भी नहीं जितवा पाए थे। 

अशोक अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी बोखलाहट के चलते इस प्रकार की बयान बाजी कर रहे हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री नायब सैनी को पता ही नहीं होता की पार्टी में क्या चल रहा है। पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि पता चला है कि थानेसर में चुनाव को लेकर कुछ आपराधिक किस्म के लोगों को बुलाया गया है।  वह यहां का माहौल खराब करना चाहते हैं। जिसको लेकर आज वह कुरुक्षेत्र एसपी से मिलेंगे और उनके खिलाफ शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे। 

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!