Edited By Manisha rana, Updated: 03 Nov, 2023 11:47 AM
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के चार उपमुख्यमंत्री बनाने वाले के बयान के बाद से ही प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। जिसको लेकर हुड्डा पर राजनीतिक हमले किए जा रहे हैं।
करनाल : हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के चार उपमुख्यमंत्री बनाने वाले के बयान के बाद से ही प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। जिसको लेकर हुड्डा पर राजनीतिक हमले किए जा रहे हैं। अब करनाल पहुंचे अनिल विज ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के चार उपमुख्यमंत्री वाले बयान पर चुटकी ली।
विज ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा की किसी भी बात से उनकी पार्टी खुद सहमत नहीं होती। ऐसी घोषणा वह कई बार देते हैं लेकिन उनकी पार्टी के अन्य नेता कहते हैं कि अभी हमारी इस बारे में कोई मीटिंग नहीं हुई। जनता सब समझती है उन्हें पता है कि हुड्डा केवल जनता को गुमराह कर रहे हैं, इनके अल्ले-पल्ले कुछ नहीं है।
नायब सैनी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर विज ने कहा कि इसका फैसला पार्टी करती है। ओमप्रकाश धनखड़ का कार्यकाल पूरा हो गया था और अब उन्हें राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा हरियाणा में सरकार बनाने के दावे पर विज ने कहा कि अब सब सपने चकनाचूर हो चुके हैं, लोगों ने इनका भ्रष्टाचार देख लिया है।