हरियाणवी छोरी ने गाड़ दिया लठ्ठ ; महाराष्ट्र की सरजमीं पर बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, परिवार में खुशी की लहर

Edited By Krishan Rana, Updated: 13 Apr, 2026 08:58 PM

ambala boxer wins gold medal in maharashtra family erupts in joy

अंबाला की होनहार मुक्केबाज़ हरनूर कौर ने महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित 7वीं जूनियर बॉयज़ एवं गर्ल्स नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में

अंबाला : अंबाला की होनहार मुक्केबाज़ हरनूर कौर ने महाराष्ट्र के नागपुर में 4 से 11 अप्रैल 2026 तक आयोजित 7वीं जूनियर बॉयज़ एवं गर्ल्स नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 66 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में उन्होंने सर्विसेज टीम का प्रतिनिधित्व किया।

PunjabKesari

बता दें कि हरनूर कौर गांव शाहपुर की निवासी हैं तथा वर्तमान में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल, अंबाला सिटी में कक्षा 10वीं की छात्रा हैं तथा वर्तमान में आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट, पुणे में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि हरनूर कौर इससे पहले भी जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

PunjabKesari

इसके साथ ही उन्होंने बहरीन में आयोजित यूथ एशियन गेम्स में रजत पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। अब उनका चयन मई माह में कजाकिस्तान में आयोजित होने वाली जूनियर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए भी हो गया है।

उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। कोच संजय कुमार ने उनकी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हरनूर कौर भविष्य में भी देश के लिए और अधिक पदक जीतेंगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!