गजब...मुरथल के ढाबे पर अब इंसान नही, रोबोट परोस रहें है खाना, जानें कैसे देते है सर्विस

Edited By Harman, Updated: 17 Aug, 2026 10:21 AM

amazing  at the dhaba in murthal no humans anymore but robots served food

देशभर में मशहूर मुरथल के ढाबे अब सिर्फ अपने स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि नई टेक्नोलॉजी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। मुरथल के रेशम ढाबे पर अब इंसान नहीं, बल्कि रोबोट वेटर ग्राहकों की टेबल तक खाना पहुंचा रहा है।

सोनीपत (सन्नी मलिक) : देशभर में मशहूर मुरथल के ढाबे अब सिर्फ अपने स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि नई टेक्नोलॉजी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। मुरथल के रेशम ढाबे पर अब इंसान नहीं, बल्कि रोबोट वेटर ग्राहकों की टेबल तक खाना पहुंचा रहा है। रोबोट को खाना सर्व करते देखकर ग्राहक भी हैरान हैं और मोबाइल निकालकर वीडियो और सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। 

PunjabKesari

मुरथल के रेशम ढाबे पर अब वेटर की जगह रोबोट ग्राहकों की टेबल तक खाना पहुंचा रहा है। ऑर्डर तैयार होते ही फूड ट्रे रोबोट पर रखी जाती है और नेविगेशन सिस्टम की मदद से रोबोट खुद तय रास्ते पर चलता हुआ सीधे ग्राहक की टेबल तक पहुंच जाता है। रोबोट को सॉफ्टवेयर चिप और रिमोट कंट्रोल के जरिए ऑपरेट किया जाता है। इसकी आंखों में लगी एलईडी लाइट और फाइबर से तैयार बाहरी ढांचा, आंखों में चमकती लाल लाइट इसे खास लुक देता है। 

PunjabKesari

ये रोबोट एक बार चार्ज करने के बाद करीब डेढ़ से दो घंटे तक सर्विस देता है। रोबोट को देखकर ढाबे पर पहुंचे ग्राहक भी उत्साहित नजर आ रहे है। कोई वीडियो बना रहा है तो कोई रोबोट के साथ सेल्फी ले रहा है। ग्राहकों के लिए एक और खास बात ये है कि रोबोट से खाना सर्व कराने के कोई अतिरिक्त पैसे नहीं लिए जा रहे। यानी मुरथल के पारंपरिक ढाबे में अब स्वाद वही लेकिन खाना परोसने का अंदाज बिल्कुल नया है।

होटल के मैनेजर संजय ने बताया कि इस रोबोट को बेंगलुरु की टीम से तैयार करवाया गया है। इसका आइडिया ये था कि मुरथल आने वाले लोगों को स्वादिष्ट खाने के साथ-साथ नई टेक्नोलॉजी का भी अनुभव दिया जाए।रोबोट को कंट्रोल और ऑपरेट करने के लिए एक अलग टीम रखी गई है, जो जरूरत के मुताबिक इसे रिमोट के जरिए कंट्रोल करती है।संजय ने बताया कि रोबोट को देखकर ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिलता है।खासकर बच्चे इसे देखकर आकर्षित होते हैं और मोबाइल से वीडियो और सेल्फी लेते हैं।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!