अगर हम ऐलनाबाद में जाकर विरोध करते तो इनेलो का खाता भी नहीं खुलता: अजय चौटाला

Edited By Shivam, Updated: 13 Mar, 2020 09:59 PM

ajay chautala commented on inld in israna rally

हरियाणा के पानीपत के इसराना में आयोजित जेजेपी की युवा प्रेरणा दिवस रैली में डॉ अजय सिंह चौटाला के निशाने पर इनेलो रही। उन्होंने कहा कि मैंने चौटाला साहब से कहा कि आपने 20 विधायक दिए थे आज अकेला रह गया है, अगर हम ऐलनाबाद में जाकर विरोध करते तो वो...

पानीपत: हरियाणा के पानीपत के इसराना में आयोजित जेजेपी की युवा प्रेरणा दिवस रैली में डॉ अजय सिंह चौटाला के निशाने पर इनेलो रही। उन्होंने कहा कि मैंने चौटाला साहब से कहा कि आपने 20 विधायक दिए थे आज अकेला रह गया है, अगर हम ऐलनाबाद में जाकर विरोध करते तो वो खाता भी नहीं खुलता, इसलिए इनेलो वालों की पगड़ी में थोड़ा सा पीला रंग लगा दो।

अजय चौटाला ने अपने संबोधन में कहा कि जिन लोगों की वजह से हम जेल में हैं, अब समय आ गया है कि जल्द वह भी जेल के अंदर होंगे। वहीं अजय चौटाला ने इनेलो पार्टी की विधानसभा में हुई हार पर बोलते कहा कि वह तो हम चुनाव प्रचार में नहीं थे, वरना ऐलनाबाद की सीट भी इनेलो के पास नहीं बचती। उन्होंने कार्यकर्ताओ से अपील करते हुए कहा कि अबकी बार जो थोड़ी कमी रह गई है अबकी बार पूरी कर देना, प्रदेश में विकास की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!