हरियाणा में नगर परिषद चुनावों के लिए मतगणना के बाद स्थिति हुई साफ, यहां देखें लिस्ट

Edited By Manisha rana, Updated: 22 Jun, 2022 03:09 PM

after the counting of votes for the municipal council elections in haryana

हरियाणा में हुए नगर परिषद चुनावों के लिए मतगणना के बाद स्थिति साफ हो गई है। 18 नगर परिषदों में से इस बार 10 के अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हो गया...

डेस्क : हरियाणा में हुए नगर परिषद चुनावों के लिए मतगणना के बाद स्थिति साफ हो गई है। 18 नगर परिषदों में से इस बार 10 के अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हो गया है। इनमें गोहाना, जींद, झज्जर, बहादुरगढ़, चरखी दादरी, कालका, सोहना, फतेहाबाद, कैथल, पलवल में पार्टी के उम्मीदवार जीते हैं। वहीं हांसी, नरवाना, नारनौल, टोहाना, भिवानी, होडल में निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। नूंह में अध्यक्ष पद पर जजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। मंडी डबवाली में इनेलो समर्थित अध्यक्ष पद पर जीता है।

वहीं पिछले कार्यकाल को देखें तो 13 नगर परिषदों के अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा था। इस बार तीन निकायों में नुकसान हुआ है। वहीं कांग्रेस को पिछली बार 4 निकायों में जीत मिली थी। इस बार कांग्रेस ने पार्टी सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ा, प्रत्याशियों को सिर्फ समर्थन ही दिया है। वहीं कालका में पहली बार चुनाव हुआ है।
 

यहां देखें लिस्ट-

PunjabKesari

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)



 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!